मेरठ में धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर, दहशत फैली:काफी दूर तक सुनी गई आवाज, घरों से बाहर निकले लोग, दमकल ने पाया काबू

मेरठ में धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर, दहशत फैली:काफी दूर तक सुनी गई आवाज, घरों से बाहर निकले लोग, दमकल ने पाया काबू

मेरठ की पॉश कालोनी विजय नगर में मंगलवार रात एक घर में धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझाने में एक शख्स मामूली रूप से चोटिल हुआ है। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। एक नजर पूरे मामले पर
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में विजय नगर कालोनी है। यहां मकान नंबर 60 गली नंबर 3 में कुलदीप पुत्र ओमपाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार रात खाना बनाते वक्त किचन में रखे सिलेंडर में आग लग गया। यह देख परिवार के लोग बाहर की ओर भागे। तभी तेज धमाका हुआ और लोग घरों से बाहर निकल आए। धमाके से पूरा इलाका सहमा
परिवार के लोगों की मानें तो प्रथम तल पर किचन में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई। परिवार ने शोर मचा दिया। नीचे मौजूद लोग ऊपर की तरफ भागे और वहां मौजूद लोगों को किसी तरह नीचे उतारा। देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई और तेज धमाका हो गया। लोगों की भीड़ हुई जमा
धमाके से पूरा इलाका हिल गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जाता है कि परिवार के एक शख्स को मामूली रूप से चोट भी आ गई, जिसे लोग प्राथमिक उपचार के लिए ले गए। तभी दमकल विभाग की दो गाड़ियां वहां पहुंच गईं। दमकल ने पाया आग पर काबू
पुलिस लाइन से एफएसओ आरके सिंह दो गाड़ियों के साथ विजय नगर पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने भीड़ को हटाया और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरु किया। जिस गली में यह मकान था, वह काफी सकरी थी, जिस कारण टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी। लोग बोले- ऐसा लगा मकान गिरा है
इस हादसे से लोगों में दहशत दिखाई दी। जो भी छत पर पहुंचा वहां के हालात देखकर दंग रह गया। जिस सिलेंडर में धमाका हुआ था, उसके अवशेष वहां पड़े थे। किचन का सारा सामान जल चुका था। आस पास जो भी सामान था, वह भी आग की भेट चढ़ गया। लोगों ने बताया कि ऐसा प्रतीत हुआ कि कोई मकान गिर गया है। एफएसओ बोले- समय पर आग पर पाया काबू दमकल टीम का नेतृत्व कर रहे एफएसओ आरके सिंह का कहना था कि सकरी गली की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस लाइन से छोटा टैंकर मंगा लिया गया था, जिससे गली के अंदर पहुंचकर ही आग पर काबू पा लिया गया। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *