लुधियाना के सुधार में एक फैक्टरी की इमारत धमाके के साथ गिर गई है। जिससे कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। वहीं फायर ब्रिगेड, एंबुलैंस मौके पर बुला दी गई हैं। फैक्ट्री में अचानक भीषण ब्लास्ट (धमाका) होने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर तक सुनी गई, जिससे आसपास के लोग सहम गए।


