मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र के ठिकहा स्थित विदेश्वर शाखा कोसी नहर के समीप मंगलवार को एक ट्रैक्टर पलटने से उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। मृतक की पहचान ठिकहा गांव निवासी मो. जमील शाह के 24 वर्षीय पुत्र मो. नौशाद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नौशाद अपने पिता का इकलौता पुत्र था। इस असामयिक घटना से परिवार में गहरा दुख है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजनगर एसएचओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के भतीजे मो. अशरफ शाह के आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र के ठिकहा स्थित विदेश्वर शाखा कोसी नहर के समीप मंगलवार को एक ट्रैक्टर पलटने से उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। मृतक की पहचान ठिकहा गांव निवासी मो. जमील शाह के 24 वर्षीय पुत्र मो. नौशाद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नौशाद अपने पिता का इकलौता पुत्र था। इस असामयिक घटना से परिवार में गहरा दुख है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजनगर एसएचओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के भतीजे मो. अशरफ शाह के आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


