अगर आप नियमित रूप से दुर्ग-भिलाई से रायपुर के बीच सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। नेशनल हाईवे-53 पर कुम्हारी टोल के पास खारून नदी ब्रिज की मरम्मत का काम 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो रहा है। अगले एक महीने तक इस रूट पर ट्रैफिक ‘वन-वे’ रहेगा। रायपुर और दुर्ग पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर नया ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। चूंकि इस मार्ग से रोजाना करीब डेढ़ लाख वाहन गुजरते हैं, इसलिए भारी जाम की स्थिति बन सकती है। सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए 44 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। दुर्ग से रायपुर की ओर डायवर्सन प्लान पुलिस की अपील गंतव्य तक पहुंचने अतिरिक्त समय लेकर निकले सभी वाहन चालकों से अपील है कि परिवर्तित मार्ग का अधिक से अधिक उपयोग करें, एवं आवश्यक कार्य जैसे एयरपोर्ट हॉस्पिटल रेलवे स्टेशन प्रतियोगी परीक्षाएं, अन्य परीक्षाएं आदि के लिए रायपुर आने वाले उक्त वाहन चालक रिपेयरिंग कार्य के दौरान अतिरिक्त समय लेकर रायपुर की तरफ आना सुनिश्चित करें।


