समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर इलाके में एक पानी प्लांट संचालक पर 6 साल के बच्चे के साथ गलत करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्चे का कहना है कि बिस्किट का लालच देकर अंकल उसे कमरे में ले गए, फिर गलत करने की कोशिश की। पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया कि आरोपी विद्यापति नगर थाना क्षेत्र निवासी शिव कुमार अम्बष्ठ है। वह उनके ससुराल में अकेला रहकर पानी प्लांट चलाता है। पिता का आरोप है कि शिव कुमार ने उनके 6 साल के बेटे को बिस्किट खिलाने का लालच देकर घर के अंदर ले जाकर जबरदस्ती का प्रयास किया। बच्चे के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे डराया-धमकाया और गला दबाने का भी प्रयास किया। इसी बीच, एक अन्य बच्चे ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। बच्चा चिल्ला रहा था। जब हम मौके पर पहुंचे, तो बच्चा रो रहा था। परिजनों ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया परिजनों ने आरोपी शिव कुमार अम्बष्ठ (60) को पकड़ लिया और मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित बच्चे के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने लगभग एक साल पहले गांव के एक अन्य बच्चे के साथ भी ऐसी ही घटना को अंजाम दिया था। उस समय आरोपी गांव का दामाद होने के कारण मामले को आपसी समझौते से निपटा लिया गया था। दैनिक भास्कर टीम से बात करते हुए पीड़ित बच्चे ने बताया कि पानी प्लांट वाले अंकल उसे बिस्किट देने की बात कहकर एक कमरे में ले गए। कमरे में ले जाकर उन्होंने उसकी पैंट खोल दी और खुद भी अपना जांघिया उतारकर उसके साथ गलत करने को कोशिश की। इस मामले को लेकर मोहिउद्दीन नगर थाना प्रभारी सचिन कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मोइनुद्दीन नगर थाना इलाके के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने 6 साल के बच्चे के साथ गलत करने को लेकर थाने में लिखित आवेदन दिया गया है । आरोपी के खिलाफ 76/26 का मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्चे को पुलिस टीम के साथ मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच होने के बाद बच्चे का 164 का बयान कराया जाएगा। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर इलाके में एक पानी प्लांट संचालक पर 6 साल के बच्चे के साथ गलत करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्चे का कहना है कि बिस्किट का लालच देकर अंकल उसे कमरे में ले गए, फिर गलत करने की कोशिश की। पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया कि आरोपी विद्यापति नगर थाना क्षेत्र निवासी शिव कुमार अम्बष्ठ है। वह उनके ससुराल में अकेला रहकर पानी प्लांट चलाता है। पिता का आरोप है कि शिव कुमार ने उनके 6 साल के बेटे को बिस्किट खिलाने का लालच देकर घर के अंदर ले जाकर जबरदस्ती का प्रयास किया। बच्चे के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे डराया-धमकाया और गला दबाने का भी प्रयास किया। इसी बीच, एक अन्य बच्चे ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। बच्चा चिल्ला रहा था। जब हम मौके पर पहुंचे, तो बच्चा रो रहा था। परिजनों ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया परिजनों ने आरोपी शिव कुमार अम्बष्ठ (60) को पकड़ लिया और मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित बच्चे के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने लगभग एक साल पहले गांव के एक अन्य बच्चे के साथ भी ऐसी ही घटना को अंजाम दिया था। उस समय आरोपी गांव का दामाद होने के कारण मामले को आपसी समझौते से निपटा लिया गया था। दैनिक भास्कर टीम से बात करते हुए पीड़ित बच्चे ने बताया कि पानी प्लांट वाले अंकल उसे बिस्किट देने की बात कहकर एक कमरे में ले गए। कमरे में ले जाकर उन्होंने उसकी पैंट खोल दी और खुद भी अपना जांघिया उतारकर उसके साथ गलत करने को कोशिश की। इस मामले को लेकर मोहिउद्दीन नगर थाना प्रभारी सचिन कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मोइनुद्दीन नगर थाना इलाके के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने 6 साल के बच्चे के साथ गलत करने को लेकर थाने में लिखित आवेदन दिया गया है । आरोपी के खिलाफ 76/26 का मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्चे को पुलिस टीम के साथ मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच होने के बाद बच्चे का 164 का बयान कराया जाएगा। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


