DM ने कंट्रोल रूम का इंस्पेक्शन किया:अररिया में गैस आपूर्ति शिकायतों के तुरंत निपटारे के निर्देश दिए

DM ने कंट्रोल रूम का इंस्पेक्शन किया:अररिया में गैस आपूर्ति शिकायतों के तुरंत निपटारे के निर्देश दिए

अररिया के जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने गैस आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राप्त शिकायतों के निपटान की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और शिकायतों का समयबद्ध निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। जिला नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या- 06453-222309) में 17 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच कुल 212 शिकायतें दर्ज की गईं। 166 शिकायतों का सफलतापूर्वक निवारण कर दिया गया इनमें से 166 शिकायतों का सफलतापूर्वक निवारण कर दिया गया है, जबकि शेष 46 शिकायतों को संबंधित गैस एजेंसियों के एरिया मैनेजर को भेजकर उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जिला आपूर्ति कार्यालय, अररिया ने बताया कि मंगलवार को जिले की 38 गैस एजेंसियों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एजेंसियों में रसोई गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और स्टॉक की स्थिति की जांच की गई। सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। गैस एजेंसियों में रसोई गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले की सभी गैस एजेंसियों में रसोई गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी समस्या की स्थिति में नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें। अररिया के जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने गैस आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राप्त शिकायतों के निपटान की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और शिकायतों का समयबद्ध निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। जिला नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या- 06453-222309) में 17 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच कुल 212 शिकायतें दर्ज की गईं। 166 शिकायतों का सफलतापूर्वक निवारण कर दिया गया इनमें से 166 शिकायतों का सफलतापूर्वक निवारण कर दिया गया है, जबकि शेष 46 शिकायतों को संबंधित गैस एजेंसियों के एरिया मैनेजर को भेजकर उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जिला आपूर्ति कार्यालय, अररिया ने बताया कि मंगलवार को जिले की 38 गैस एजेंसियों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एजेंसियों में रसोई गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और स्टॉक की स्थिति की जांच की गई। सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। गैस एजेंसियों में रसोई गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले की सभी गैस एजेंसियों में रसोई गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी समस्या की स्थिति में नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *