दरभंगा में 3 बदमाश हथियार के साथ अरेस्ट:बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद, देसी कट्टा-एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन जब्त

दरभंगा में 3 बदमाश हथियार के साथ अरेस्ट:बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद, देसी कट्टा-एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन जब्त

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में गाड़ी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस को सफलता हाथ लगी है। जांच के क्रम में पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से अवैध हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरीश कुमार (पिता विशुनदेव सदा), संजीत कुमार मुखिया (पिता सुनील मुखिया) और सौरभ कुमार मुखिया (पिता रंजीत मुखिया) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी खेसराहा गांव, थाना कुशेश्वरस्थान, जिला दरभंगा के निवासी बताए जा रहे हैं। बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद पुलिस के अनुसार, गाड़ी चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं थे। दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में गाड़ी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस को सफलता हाथ लगी है। जांच के क्रम में पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से अवैध हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरीश कुमार (पिता विशुनदेव सदा), संजीत कुमार मुखिया (पिता सुनील मुखिया) और सौरभ कुमार मुखिया (पिता रंजीत मुखिया) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी खेसराहा गांव, थाना कुशेश्वरस्थान, जिला दरभंगा के निवासी बताए जा रहे हैं। बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद पुलिस के अनुसार, गाड़ी चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *