कोरबा में तेज आंधी-बारिश, बिजली गुल:बैनर-पोस्टर उड़े, सूखे पेड़ गिरे; लोग बाल-बाल बचे

कोरबा में तेज आंधी-बारिश, बिजली गुल:बैनर-पोस्टर उड़े, सूखे पेड़ गिरे; लोग बाल-बाल बचे

कोरबा जिले में सोमवार देर शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली और बारिश ने लोगों के लिए कई मुश्किलें खड़ी कर दीं। कई दुकानों के शेड और तिरपाल भी उड़ गए। शहर के चौक-चौराहों पर लगे बैनर-पोस्टर तेज आंधी में फट गए या उड़ गए। कोसाबाड़ी से बुधवारी तक सड़क किनारे कई सूखे पेड़ भी आंधी से गिर गए। गनीमत रही कि इस दौरान राहगीर बाल-बाल बच गए, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना टल गई। धुल और राखड़ की बरसात शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ जिले के ग्रामीण इलाकों में भी तेज आंधी-तूफान का असर देखा गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि आंधी के कारण पूरा शहर धूल से भर गया और राखड़ की भी बरसात हुई, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। मंगलवार सुबह भी आसमान में काली घटाएं छाई रहीं और बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम के इस अचानक बदलाव से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। बिजली आपूर्ति नहीं हुई आंधी-तूफान और बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी हुई। जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी काफी समय तक बिजली गुल रही, जहां जनरेटर के सहारे काम चलाया गया। लोकल टीवी केबल और इंटरनेट सहित कई अन्य तारों के टूटने से इंटरनेट सेवा भी कुछ समय के लिए बाधित रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *