भागलपुर के घोघा थाना क्षेत्र में लूटकांड हुआ था। इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस कांड में शामिल सात बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। 31 जनवरी 2026 को मिर्जाचौकी-मुंगेर फोरलेन के पास राहुल कुमार से हथियार का भय दिखाकर मोबाइल फोन और अन्य सामान लूट लिया गया था। घटना के बाद पीड़ित की ओर से घोघा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसे आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पटना रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तारी पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर लगातार कार्रवाई करते हुए आरोपी भादो उर्फ सुनील मंडल को गिरफ्तार किया। उसे पटना रेलवे स्टेशन स्थित महावीर मंदिर के पास से दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिससे इस कांड से जुड़े अन्य फरार बदमाशों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मंगलवार को सिटी SP शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि इस लूटकांड में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सिटी एसपी ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले के सफल खुलासे में तकनीकी जांच के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर जुटाए गए इनपुट की भी अहम भूमिका रही है। एसपी ने बताया कि पुलिस बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और किसी भी सूरत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। भागलपुर के घोघा थाना क्षेत्र में लूटकांड हुआ था। इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस कांड में शामिल सात बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। 31 जनवरी 2026 को मिर्जाचौकी-मुंगेर फोरलेन के पास राहुल कुमार से हथियार का भय दिखाकर मोबाइल फोन और अन्य सामान लूट लिया गया था। घटना के बाद पीड़ित की ओर से घोघा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसे आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पटना रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तारी पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर लगातार कार्रवाई करते हुए आरोपी भादो उर्फ सुनील मंडल को गिरफ्तार किया। उसे पटना रेलवे स्टेशन स्थित महावीर मंदिर के पास से दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिससे इस कांड से जुड़े अन्य फरार बदमाशों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मंगलवार को सिटी SP शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि इस लूटकांड में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सिटी एसपी ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले के सफल खुलासे में तकनीकी जांच के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर जुटाए गए इनपुट की भी अहम भूमिका रही है। एसपी ने बताया कि पुलिस बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और किसी भी सूरत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।


