Alka Yagnik Hearing Loss : अल्का याग्निक को SNHL बीमारी, बहरापन का खतरा! डॉक्टर से जानिए लक्षण और कारण

Alka Yagnik Hearing Loss : अल्का याग्निक को SNHL बीमारी, बहरापन का खतरा! डॉक्टर से जानिए लक्षण और कारण

Alka Yagnik Hearing Loss suffering from SNHL : भारत की प्रसिद्ध गायिका अल्का याग्निक अपने कान की बीमारी से ग्रसित हैं। इस बीमारी के कारण वो सुनने की क्षमता खोते जा रही हैं। ये बीमारी इंसान को बहरा बना देती है। 30 सालों के अनुभवी डॉ. अभिनीत कुमार (ENT Specialist) से सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस (Sensorineural Hearing Loss – SNHL) के बारे में जानेंगे।

Alka Yagnik Health Issue | अल्का याग्निक को कैसे हुई ये बीमारी?

NDTV को दिए इंटरव्यू में वो बताती हैं कि साल 2024 में एक फ्लाइट से उतरते समय उन्हें अचानक महसूस हुआ कि उन्हें कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा। जांच के बाद पता चला कि एक ‘वायरल अटैक’ की वजह से उनके सुनने की नस डैमेज हो गई है।

यही कारण है कि हम उनके नए गाने नहीं सुन पा रहे हैं। क्योंकि, बीमारी के कारण नए सिंगिंग प्रोजेक्ट्स और असाइनमेंट्स नहीं ले पा रही हैं। हालांकि, उनकी बीमारी का इलाज जारी है। फैंस उनके स्वस्थ होने की जल्दी कामना कर रहे हैं।

सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस (SNHL) क्या है यह और क्यों होता है?

American Speech-Language-Hearing Association के मुताबकि, हमारे कान के तीन मुख्य हिस्से होते हैं- बाहरी, मध्य और आंतरिक कान का हिस्सा। सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस (SNHL) तब होता है जब आपके आंतरिक कान में किसी कारण से क्षति होती है। इसके अलावा, आंतरिक कान से मस्तिष्क तक जाने वाले तंत्रिका मार्गों में समस्या होने पर भी SNHL हो सकता है।

ENT Doctor Advice | कान, नाक, गला सर्जन ने क्या बताया

डॉ. कुमार कहते हैं, सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस एक आम समस्या है। हालांकि, अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो ये समस्या आगे चलकर बड़ी हो जाती है। इसलिए, कुछ लक्षणों को अनदेखा ना करें-

SNHL Symptoms | सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस के लक्षण

  • धीमी आवाजें सुनने में कठिनाई होना।
  • तेज आवाजें भी अस्पष्ट या दबी हुई (Muffled) सुनाई देना।

वो आगे कहते हैं कि कुल मिलाकर अगर आपको सुनने में दिक्कत हो रही है तो उसको अनदेखा ना करें। ऐसा करने से आप हमेशा के लिए बहरे भी हो सकते हैं।

SNHL Causes | सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस के कारण

  • लंबे समय तक तेज आवाज में म्यूजिक सुनना
  • कुछ गंभीर संक्रमण या बीमारियां कान की नसों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
  • कुछ दवाएं ऐसी होती हैं जो सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं।
  • परिवार में पहले से चले आ रहे सुनने की समस्या के कारण।
  • उम्र बढ़ने के साथ प्राकृतिक रूप से सुनने की क्षमता का कम होना।
  • सिर पर किसी तेज प्रहार या चोट के कारण आंतरिक कान प्रभावित होना।
  • जन्मजात दोष
  • तेज शोर

SNHL Treatment | सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस का इलाज

सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस का इलाज समय पर शुरू हो तो दवाओं से ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा सर्जरी आदि से भी इलाज होता है। हालांकि, इलाज व्यक्ति और बीमारी की स्थिति पर निर्भर करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *