महावीर जयंती पर भक्ति में डूबा भागलपुर:भक्तों ने निकाली शोभा यात्रा, ‘जीओ और जीने दो’ के लगाए नारे

भागलपुर में भगवान महावीर जयंती के अवसर पर आज शहर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ अलग-अलग कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। दिनभर चले धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों ने पूरे शहर को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह स्टेशन चौक स्थित जैन श्वेतांबर मंदिर में प्रार्थना सभा के साथ हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान महावीर के सिद्धांत अहिंसा, सत्य और करुणा का स्मरण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो स्टेशन चौक से शुरू होकर दवाई पट्टी, कोतवाली चौक, खलीफाबाग चौक, सुजागंज बाजार और वेराइटी चौक होते हुए फिर से स्टेशन चौक पहुंचकर खत्म हुई। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। पूरे मार्ग में “अहिंसा परम धर्म” और “जीओ और जीने दो” जैसे नारों के साथ भक्ति गीतों से वातावरण गूंजायमान रहा। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं का स्वागत कर पुष्पवर्षा भी की गई। बच्चों और युवाओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं दोपहर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, भागलपुर की ज्ञानशाला के बच्चों ने भगवान महावीर के जीवन पर सुंदर प्रस्तुति दी। तेरापंथ महिला मंडल की सदस्यों ने उनके मुख्य दर्शन पर भावपूर्ण प्रस्तुति प्रस्तुत की। अंत में इच्छा सेठिया ने नृत्य के माध्यम से अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति देकर दर्शकों की सराहना बटोरी। कार्यक्रम के अंत में भगवान महावीर के जीवन और उपदेशों पर आधारित प्रेरणादायक वीडियो क्लिप भी प्रदर्शित किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को गहराई से प्रभावित किया। सांध्यकाल में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत के माध्यम से भगवान महावीर की आराधना करेंगे। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष विनोद बैद, मंत्री अभिषेक कुमार जैन, कोषाध्यक्ष अमृत बैताला, जैन श्वेतांबर श्रीसंघ के अध्यक्ष तरुण साहिला, सचिव रविंद्र भंडारिया, संयुक्त सचिव प्रभाकर भंडारिया, कोषाध्यक्ष राजीव सिपानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भागलपुर में भगवान महावीर जयंती के अवसर पर आज शहर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ अलग-अलग कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। दिनभर चले धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों ने पूरे शहर को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह स्टेशन चौक स्थित जैन श्वेतांबर मंदिर में प्रार्थना सभा के साथ हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान महावीर के सिद्धांत अहिंसा, सत्य और करुणा का स्मरण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो स्टेशन चौक से शुरू होकर दवाई पट्टी, कोतवाली चौक, खलीफाबाग चौक, सुजागंज बाजार और वेराइटी चौक होते हुए फिर से स्टेशन चौक पहुंचकर खत्म हुई। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। पूरे मार्ग में “अहिंसा परम धर्म” और “जीओ और जीने दो” जैसे नारों के साथ भक्ति गीतों से वातावरण गूंजायमान रहा। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं का स्वागत कर पुष्पवर्षा भी की गई। बच्चों और युवाओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं दोपहर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, भागलपुर की ज्ञानशाला के बच्चों ने भगवान महावीर के जीवन पर सुंदर प्रस्तुति दी। तेरापंथ महिला मंडल की सदस्यों ने उनके मुख्य दर्शन पर भावपूर्ण प्रस्तुति प्रस्तुत की। अंत में इच्छा सेठिया ने नृत्य के माध्यम से अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति देकर दर्शकों की सराहना बटोरी। कार्यक्रम के अंत में भगवान महावीर के जीवन और उपदेशों पर आधारित प्रेरणादायक वीडियो क्लिप भी प्रदर्शित किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को गहराई से प्रभावित किया। सांध्यकाल में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत के माध्यम से भगवान महावीर की आराधना करेंगे। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष विनोद बैद, मंत्री अभिषेक कुमार जैन, कोषाध्यक्ष अमृत बैताला, जैन श्वेतांबर श्रीसंघ के अध्यक्ष तरुण साहिला, सचिव रविंद्र भंडारिया, संयुक्त सचिव प्रभाकर भंडारिया, कोषाध्यक्ष राजीव सिपानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *