दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज धूप और तपती गर्मी के बाद, दोपहर को आसमान में बादल छाने और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को काफी राहत मिली है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के असर से मौसम सुहावना हो गया है।
मंगलवार को आंधी-बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, राजधानी और आसपास के शहरों में हल्की बारिश के साथ-साथ तेज आंधी चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और बादल गरजने के आसार भी जताए गए हैं। इससे बढ़ते तापमान में गिरावट आएगी और शाम के समय ठंडक महसूस होगी।
इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया, ‘मेड इन इंडिया-मेक फॉर द वर्ल्ड’ का दिया मंत्र
अप्रैल के शुरुआती दिनों का हाल
अप्रैल महीने की शुरुआत भी राहत भरी रहने वाली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 3 और 4 अप्रैल को दिल्ली में फिर से हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अगले दो-तीन दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हालांकि सोमवार दोपहर तक तेज धूप की वजह से लोग परेशान थे, लेकिन शाम को हुई वर्षा के बाद अब गर्मी से काफी हद तक निजात मिल गई है।


