कांग्रेस पार्टी ने मुंगेर में राजेश कुमार मिश्रा को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने अशोक कुमार पासवान का स्थान लिया है। मिश्रा मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड के मुलुकटांड़ गांव के निवासी हैं। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने फोन पर बताया कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे। मिश्रा ने अपने राजनीतिक सफर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे 1991 से कांग्रेस छात्र संगठन से जुड़े रहे हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी द्वारा दी गई कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभाया। बिहार यात्राओं में संयोजक की मिली थी जिम्मेदारी उन्होंने राहुल गांधी परिवार से कई बार मिलने का भी जिक्र किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन मोहन झा ने भी उन पर विश्वास जताते हुए कई रैलियों और बिहार यात्राओं में उन्हें यात्रा संयोजक की जिम्मेदारी दी थी। पिछले लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने पार्टी के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं। उनके समर्पण और कार्य को देखते हुए उन्हें मुंगेर जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को राजद नेता गजेंद्र कुमार हिमांशु, सायरा बानो और कांग्रेस नेता रामू सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। 10 सालों से कर रहे समाज सेवा यह भी उल्लेखनीय है कि राजेश कुमार मिश्रा ने वर्ष 2020 में तारापुर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। यह क्षेत्र वर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का है। पिछले लगभग 10 वर्षों से वे अपने क्षेत्र में लगातार समाज सेवा कर रहे हैं। वे स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित करने का काम करते आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने मुंगेर में राजेश कुमार मिश्रा को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने अशोक कुमार पासवान का स्थान लिया है। मिश्रा मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड के मुलुकटांड़ गांव के निवासी हैं। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने फोन पर बताया कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे। मिश्रा ने अपने राजनीतिक सफर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे 1991 से कांग्रेस छात्र संगठन से जुड़े रहे हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी द्वारा दी गई कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभाया। बिहार यात्राओं में संयोजक की मिली थी जिम्मेदारी उन्होंने राहुल गांधी परिवार से कई बार मिलने का भी जिक्र किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन मोहन झा ने भी उन पर विश्वास जताते हुए कई रैलियों और बिहार यात्राओं में उन्हें यात्रा संयोजक की जिम्मेदारी दी थी। पिछले लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने पार्टी के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं। उनके समर्पण और कार्य को देखते हुए उन्हें मुंगेर जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को राजद नेता गजेंद्र कुमार हिमांशु, सायरा बानो और कांग्रेस नेता रामू सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। 10 सालों से कर रहे समाज सेवा यह भी उल्लेखनीय है कि राजेश कुमार मिश्रा ने वर्ष 2020 में तारापुर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। यह क्षेत्र वर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का है। पिछले लगभग 10 वर्षों से वे अपने क्षेत्र में लगातार समाज सेवा कर रहे हैं। वे स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित करने का काम करते आ रहे हैं।


