मुजफ्फरपुर में ब्वॉयफ्रेंड ने बीच सड़क सिर में गोली मारकर गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। घटना सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में रेललाइन से सटे हनुमान मंदिर के पास की है। सिर में गोली मारी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके पर अपना चप्पल छोड़क फरार हो गया। मृत लड़की की पहचान नेहा कुमारी (22) के रूप में हुई है। वो पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना क्षेत्र के दिलावरपुर निवासी वकील कुंवर की बेटी थी। नेहा बीबीगंज के आनंदपुरी में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। नेहा तीन साल से मुजफ्फरपुर में रहती थी। चार बहन और एक बड़ा भाई है। वो घर में सबसे छोटी थी। नेहा की शादी तय हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि इसकी भनक नेहा के प्रेमी को लग चुकी थी। इसी कारण नाराज प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद सदर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। गर्लफ्रेंड के सिर पर मारी गोली बताया जाता है कि नेहा रेललाइन से सटे हनुमान मंदिर के पास अपने प्रेमी के साथ पहुंची थी। दोनों ने एक साथ चाय पी। लगभग 30 मिनट तक दोनों ने बात की। नेहा की शादी की बात को लेकर उसका प्रेमी उससे बहस करने लगा। दोनों की बीच अचानक बहस तेज हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने गुस्से में कमर से पिस्टल निकाल ली और युवती के सिर में गोली मार दी। फायरिंग की आवाज के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग सुरक्षित स्थान पर भागने लगे तो कुछ लोग लड़की के पास पहुंचे। लड़की के सिर से खून निकल रहा था। लोगों ने उसे हिला डुलाकर देखा, लेकिन नेहा दम तोड़ चुकी थी। मौके पर नेहा का मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला, जिस पर लगातार कॉल आ रहे थे। नेहा के पास एक जोड़ी चप्पल भी बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि ये चप्पल आरोपी की हो सकती है। नजदीक से मारी गई गोली घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विनीता सिन्हा के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। साथ ही, फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं। मौके से दो खोखा भी बरामद किए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि युवती की पहचान कर ली गई है। वह बीबीगंज इलाके की रहने वाली थी। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर दी गई है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। दोनों ने साथ चाय पी थी मामले को लेकर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि युवती एक युवक के साथ कुछ समय तक बैठी थी और दोनों ने साथ में चाय पी थी। किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युक्क ने वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में युवक के परिचित होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मुजफ्फरपुर में ब्वॉयफ्रेंड ने बीच सड़क सिर में गोली मारकर गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। घटना सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में रेललाइन से सटे हनुमान मंदिर के पास की है। सिर में गोली मारी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके पर अपना चप्पल छोड़क फरार हो गया। मृत लड़की की पहचान नेहा कुमारी (22) के रूप में हुई है। वो पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना क्षेत्र के दिलावरपुर निवासी वकील कुंवर की बेटी थी। नेहा बीबीगंज के आनंदपुरी में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। नेहा तीन साल से मुजफ्फरपुर में रहती थी। चार बहन और एक बड़ा भाई है। वो घर में सबसे छोटी थी। नेहा की शादी तय हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि इसकी भनक नेहा के प्रेमी को लग चुकी थी। इसी कारण नाराज प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद सदर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। गर्लफ्रेंड के सिर पर मारी गोली बताया जाता है कि नेहा रेललाइन से सटे हनुमान मंदिर के पास अपने प्रेमी के साथ पहुंची थी। दोनों ने एक साथ चाय पी। लगभग 30 मिनट तक दोनों ने बात की। नेहा की शादी की बात को लेकर उसका प्रेमी उससे बहस करने लगा। दोनों की बीच अचानक बहस तेज हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने गुस्से में कमर से पिस्टल निकाल ली और युवती के सिर में गोली मार दी। फायरिंग की आवाज के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग सुरक्षित स्थान पर भागने लगे तो कुछ लोग लड़की के पास पहुंचे। लड़की के सिर से खून निकल रहा था। लोगों ने उसे हिला डुलाकर देखा, लेकिन नेहा दम तोड़ चुकी थी। मौके पर नेहा का मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला, जिस पर लगातार कॉल आ रहे थे। नेहा के पास एक जोड़ी चप्पल भी बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि ये चप्पल आरोपी की हो सकती है। नजदीक से मारी गई गोली घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विनीता सिन्हा के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। साथ ही, फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं। मौके से दो खोखा भी बरामद किए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि युवती की पहचान कर ली गई है। वह बीबीगंज इलाके की रहने वाली थी। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर दी गई है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। दोनों ने साथ चाय पी थी मामले को लेकर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि युवती एक युवक के साथ कुछ समय तक बैठी थी और दोनों ने साथ में चाय पी थी। किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युक्क ने वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में युवक के परिचित होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।


