SP ने यातायात थाने का किया निरीक्षण:लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश, नियम पालन नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

SP ने यातायात थाने का किया निरीक्षण:लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश, नियम पालन नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुनम ने बेतिया यातायात थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाना, वायरलेस कक्ष और थाना परिसर का गहनता से जायजा लिया, साथ ही वहां की व्यवस्थाओं का सूक्ष्म परीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विभिन्न अभिलेखों और पंजीयों का अवलोकन किया गया। इनमें सिग्नल रजिस्टर, सीसीटीवी व्यवस्था, स्टैटिक रडार गन, यातायात उपकरण तख्ती, यातायात संकलन प्वाइंट एवं निराकरण तख्ती, ब्लैक स्पॉट्स एवं दुर्घटना प्रवण क्षेत्र से संबंधित तख्तियां, ट्रॉमा केयर एम्बुलेंस एवं अस्पताल तख्ती, ड्यूटी पंजी, सड़क दुर्घटना अनुसंधान एवं दावा भुगतान निगरानी पंजी तथा वाहन चालक अनुज्ञप्ति निलंबन/निरस्तीकरण पंजी प्रमुख रूप से शामिल थे। लंबित कांडों के निष्पादन पर दिया जोर पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन पर विशेष बल दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। साथ ही, यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी मामलों का निष्पादन समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से हो। यातायात नियमों के सख्त अनुपालन का दिया निर्देश इसके अतिरिक्त, उन्होंने यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के सख्त अनुपालन और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान यातायात थाना के थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। उन्हें अपने दायित्वों के प्रति सजग एवं जिम्मेदार रहने की हिदायत दी गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुनम ने बेतिया यातायात थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाना, वायरलेस कक्ष और थाना परिसर का गहनता से जायजा लिया, साथ ही वहां की व्यवस्थाओं का सूक्ष्म परीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विभिन्न अभिलेखों और पंजीयों का अवलोकन किया गया। इनमें सिग्नल रजिस्टर, सीसीटीवी व्यवस्था, स्टैटिक रडार गन, यातायात उपकरण तख्ती, यातायात संकलन प्वाइंट एवं निराकरण तख्ती, ब्लैक स्पॉट्स एवं दुर्घटना प्रवण क्षेत्र से संबंधित तख्तियां, ट्रॉमा केयर एम्बुलेंस एवं अस्पताल तख्ती, ड्यूटी पंजी, सड़क दुर्घटना अनुसंधान एवं दावा भुगतान निगरानी पंजी तथा वाहन चालक अनुज्ञप्ति निलंबन/निरस्तीकरण पंजी प्रमुख रूप से शामिल थे। लंबित कांडों के निष्पादन पर दिया जोर पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन पर विशेष बल दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। साथ ही, यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी मामलों का निष्पादन समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से हो। यातायात नियमों के सख्त अनुपालन का दिया निर्देश इसके अतिरिक्त, उन्होंने यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के सख्त अनुपालन और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान यातायात थाना के थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। उन्हें अपने दायित्वों के प्रति सजग एवं जिम्मेदार रहने की हिदायत दी गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *