RBSE 12th Result 2026: रिजल्ट के बाद छात्र-छात्राओं में उत्साह, देखें वीडियो 

RBSE 12th Result 2026: रिजल्ट के बाद छात्र-छात्राओं में उत्साह, देखें वीडियो 

RBSE 12th Result 2026 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया है। बोर्ड ने मंगलवार सुबह 10 बजे कक्षा 12वीं के कला (Arts), वाणिज्य (Commerce) और विज्ञान (Science) संकाय का परिणाम एक साथ जारी कर दिया है।

पहली बार बना यह खास रिकॉर्ड

राजस्थान बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब 10वीं बोर्ड के नतीजों के बाद 12वीं का परिणाम घोषित किया गया है। आमतौर पर बोर्ड पहले 12वीं और उसके बाद 10वीं के परिणाम जारी करता रहा है, लेकिन इस बार बोर्ड ने अपनी परंपरा बदलते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

अलवर जिले के परिणाम पर एक नजर

अलवर जिले में बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिले में कुल 28,646 विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। इस बार साइंस का रिजल्ट 94.56 प्रतिशत रहा है। कॉमर्स में 97.43 प्रतिशत छात्र छात्राएं पास हुए हैं।

बानसूर के एसएमएस विद्यालय की तनीषा राठौड़ ने कला वर्ग में 99.40 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता पाई।अरावली उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामगढ़ की छात्रा मनीषा ने विज्ञान वर्ग में 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीबीरानी (खैरथल-तिजारा) के अनुज कुमार ने भी 96.80 प्रतिशत अंक हासिल किए।
अमर ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल की लक्ष्मी ने कला संकाय में 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि टीवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, थानागाजी की पलक शर्मा ने विज्ञान वर्ग में 95.60 प्रतिशत अंक अर्जित किए।

ओसवाल जैन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की महक गुप्ता ने विज्ञान संकाय में 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी स्कूल के मनन सैनी ने 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जिनके पिता बाइक मैकेनिक हैं। राहुल गुप्ता ने 98 प्रतिशत और कार्तिक गुप्ता ने 97.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
हरसौली में एक्सिस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रतिभा ने विज्ञान वर्ग में 97.40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

विद्यार्थी नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर अपना परिणाम देख सकते हैं:

वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉगइन करें।
लिंक चुनें: होमपेज पर मौजूद “Examination Results 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
विवरण दर्ज करें: अपने संबंधित संकाय (Arts/Science/Commerce) का चयन करें और अपना रोल नंबर भरें।
सबमिट करें: ‘Submit’ बटन दबाते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
सेव करें: भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लें या डिजिटल कॉपी सेव कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *