गुजरात के सूरत में एक मकान में बुधवार दोपहर को आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 4 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के लिंबायत इलाके का यह मकान एक व्यापारी का है, जिसमें करीब 8 टन साड़ियों का स्टॉक रखा हुआ था। इससे घर में पैदल चलने तक की जगह नहीं बची थी। इसी के चलते आग इतनी तेजी से भड़की कि किसी को बचने का मौका नहीं मिला। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
सूरत की बिल्डिंग में आग, 5 की मौत:इनमें चार महिलाएं शामिल, घर में भर रखा था 8 टन साड़ियों का स्टॉक


