रेवाड़ी के मयूर विहार में दोस्त के घर से पैदल लौट रहे युवक का रास्ता रोककर हमला कर दिया। हमलावर पांच मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे। आरोपी जमीन पर गिरने के बाद 10 मिनट बेहोश होने तक पिटते रहे। पता चलने के बाद परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। सात अप्रैल को युवक का सरकारी जॉब के लिए इंटरव्यू हैं। पीड़ित के पिता राजस्थान में व्हीकल इंस्पेक्टर हैं और एक बहन बंगलौर तो दूसरी चेन्नई में सर्विस करती हैं। शिकायत मिलने के बाद रामपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घर के सामने रहता है एक आरोपी मयूर विहार निवासी हिमांशु यादव ने बताया कि वह अपने दोस्त जगदीश के घर गया हुआ था। वहां से पैदल अपने घर लौट रहा था। 9-10 साथियों के साथ पांच मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए कपिल और निशू ने उसे रास्ते में रोक लिया। गाली-गलौच करने के बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों में विक्की उसके घर के सामने रहता है ओर निशू को नाम से जानता हूं। दोनों में से किसी के साथ कभी मेरा कोई विवाद नहीं हुआ। बाकी हमलावरों को मैं जानता ही नहीं था। गिरने के बाद पीटते रहे आरोपी हिमांशु ने बताया कि हमले के दौरान वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी उसे बेहोश होने तक करीब 10 मिनट तक पीटते रहे। जब होश आया तो उसने घर फोन कर घटना की जानकारी दी। हिमांशु ने बताया कि सरकारी नौकरी के लिए उसका टेस्ट क्लीयर हो चुका है। सात अप्रैल को इंटरव्यू के लिए जाना है। पिता राजस्थान में और छोटी और बड़ी दोनों बहने एक चेन्नई तो दूसरी बंगलौर में सर्विस करती है। खाली प्लाट में फेंक बैग हिमांशु ने बताया कि उसे अब तक यह समझ नहीं पाया कि आरोपियों ने हमला क्यों किया। हमले से पहले रास्ते में भीड़ देख उसने अपने बैग पास के एक खाली प्लाट में फेंक दिया था। जिसमें आईपैड और मोबाइल सहित दूसरा सामान था। सुबह सामान के साथ बैग प्लाट में मिल गया। रामपुरा थाना पुलिस ने कपिल और निशु को नामजद कर 9 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


