Pakistani leader Nabeel Gabol On Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ और इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तो धमाका किया ही है, लेकिन अब यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय विवाद का केंद्र भी बन गई है। फिल्म के हर किरदार की तारीफ हो रही है, पर एक खास किरदार- ‘जमील जमाली’ ने सरहद पार पाकिस्तान के एक कद्दावर नेता की रातों की नींद हराम कर दी है। दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी द्वारा निभाया गया यह किरदार पाकिस्तानी राजनेता नबील गबोल पर आफत बनकर टूटा है।
नबील गलोब ने दिया दाऊद इब्राहिम पर बयान (Pakistani leader Nabeel Gabol On Dhurandhar 2)
‘धुरंधर 2’ में राकेश बेदी ने ‘जमील जमाली’ नाम के एक शख्स का रोल निभाया है, जो असल में एक भारतीय जासूस है। फिल्म के एक चौंकाने वाले सीन में दिखाया गया है कि कैसे जमील कई सालों से कराची में दाऊद इब्राहिम के करीब रहकर उसे धीरे-धीरे जहर और इंजेक्शन दे रहा है, जिसके कारण अंडरवर्ल्ड डॉन अब अपने ‘डेथ बेड’ (मृत्युशय्या) पर है।
इस कहानी ने पाकिस्तान के राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। नबील गबोल का दावा है कि यह किरदार सीधे तौर पर उनसे प्रेरित है। दिलचस्प बात यह है कि असल जिंदगी में भी नबील गबोल कराची के उसी ‘क्लिफ्टन’ इलाके में रहते हैं, जहाँ दाऊद इब्राहिम के होने के दावे किए जाते हैं।

नबील गबोल ने बताया दाऊद के घर का पता (Nabeel Gabol On Dawood Ibrahim)
एक वायरल इंटरव्यू में जब नबील गबोल से पूछा गया कि क्या वह अपने ‘पड़ोसी’ (दाऊद) से मिले हैं, तो उन्होंने कहा, “मैं कभी उनसे नहीं मिला और न ही मुझे पता है कि वह कराची में रहते हैं। मैं अभी अपने घर में बैठा हूँ और यहाँ से मुश्किल से 200 मीटर दूर वह जगह है, जिसे मीडिया दाऊद इब्राहिम का घर बताती है।”
गबोल ने फिल्म के दृश्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि फिल्म में क्लिफ्टन और व्हाइट हाउस जैसी जगहों को दिखाया गया है, जहाँ मैं खुद रहता हूँ। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि फिल्म में उनके जैसे दिखने वाले किरदार को ‘चापलूस’ दिखाया गया है, जबकि वह खुद को एक दबंग नेता मानते हैं।

‘धुरंधर 3’ से देंगे भारत को जवाब? (Nabeel Gabol On Dhurandhar 3)
नबील गबोल इस कदर नाराज हैं कि उन्होंने अब अपनी खुद की ‘धुरंधर 3’ (या इसी तरह की कोई फिल्म) बनाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने एक पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर से बात करते हुए कहा, “जिस तरह हमारी फौज ने जवाब दिया था, उसी तरह मैं भी फिल्मों के जरिए सही जवाब दूँगा कि ‘ल्यारी’ (उनका राजनीतिक क्षेत्र) असल में क्या है। हम अपनी फिल्म बनाएंगे और भारतीयों को बताएंगे कि हकीकत क्या है।”
राकेश बेदी का करारा जवाब
दूसरी तरफ, इस पूरे विवाद पर जब अभिनेता राकेश बेदी से सवाल किया गया, तो उन्होंने बड़ी सादगी से पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने ‘इंडिया टुडे’ से बातचीत में कहा, “मैंने किसी नेता का किरदार नहीं निभाया। मुझे समझ नहीं आता कि वह खुद को इस रोल से क्यों जोड़ रहे हैं? मैंने सिर्फ फिल्म की डिमांड के हिसाब से एक लुक अपनाया था। अब अगर मेरा चेहरा उनसे मिलता-जुलता है, तो इसमें मेरी क्या गलती है?”
कौन हैं नबील गबोल?
नबील गबोल पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के एक अनुभवी नेता हैं। वह नेशनल असेंबली के सदस्य और सिंध विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं। फिलहाल, रीयल लाइफ के इस नेता और रील लाइफ के जासूस के बीच छिड़ी यह जुबानी जंग सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।


