राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों संकायों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर कलेक्टर कार्यालय से ऑनलाइन माध्यम से ये परिणाम जारी किए। इस वर्ष 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को समाप्त हुई थीं। बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में इन परिणामों को जारी किया है। यह पहली बार है जब बोर्ड के इतिहास में 12वीं का परिणाम मार्च महीने में घोषित किया गया है। इस साल और पिछले साल का रिजल्ट प्रतिशत भास्कर डिजिटल एप पर पब्लिश होगी फोटो दैनिक भास्कर एप पर 12वीं बोर्ड राजस्थान में 95 प्रतिशत या इससे ज्यादा नंबर लाने वाले बच्चों के फोटो, वीडियो के साथ उनके इंटरव्यू भी पब्लिश होंगे। रिजल्ट के साथ ही बच्चों के इंटरव्यू और एनालिसिस भी एप पर पढ़ने को मिलेगा। 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाले झालावाड़ जिले के स्टूडेंट्स इन नंबर 9414548274 पर अपनी डिटेल शेयर करे।


