रेवाड़ी शहर के बाईपास पर राजेश पायलट चौक के पास इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया। जिससे पेट्रोल पंप कर्मियों द्वारा वाहन ड्राइवरों को वापस भेजा गया। बताया जा रहा है कि पंप पर सोमवार रात को ही पेट्रोल खत्म हो गया था और आज शाम तक सप्लाई पहुंचने की संभावना है। जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप कर्मी ने बताया कि हमारे पास अभी डीजल की उपलब्धता है, परंतु पेट्रोल खत्म हो गया है। जिसकी जानकारी पंप मालिक को दे दी गई है। अभी तक शहर में ठीक थे हालात बता दें कि अमेरिका, इजरायल और इराक युद्ध के दौरान इससे पहले रेवाड़ी में कभी ऐसी स्थिति देख देखने को नहीं मिली, जब किसी पेट्रोल पंप पर तेल खत्म हो गया हो और ड्राइवरों को वापस लौटना पड़ा हो। पंप पर पेट्रोल नहीं मिलने से वाहन ड्राइवरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हम समाचार को लगातार अपडेट कर रहे है…


