वालीबॉल प्लेयर को गोली मारने का CCTV:आसपास के लोगों को लगा एक्सिडेंट है, दौड़कर पहुंचे तो बताया पीठ में गोली लगी है; भाई को फोन कीजिए

वालीबॉल प्लेयर को गोली मारने का CCTV:आसपास के लोगों को लगा एक्सिडेंट है, दौड़कर पहुंचे तो बताया पीठ में गोली लगी है; भाई को फोन कीजिए

बेगूसराय में सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने वॉलीबॉल के नेशनल प्लेयर गोविंद कुमार (20) को गोली मार दी। पीठ में एक गोली लगी है। बदमाशों ने ओवरटेक करके फायरिंग की है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी मनीष खुद लगातार मॉनिटरिंग और आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। जिससे घटना खुलासा हो।
साल 2025 में आयोजित खेलो इंडिया गेम्स में बिहार वॉलीबॉल टीम का कप्तान बनाया गया था। कप्तान के तौर पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। अब जानिए सीसीटीवी में क्या है मंझौल पूवारी टोला निवासी गोविंद कुमार सोमवार को हर-हर महादेव चौक की ओर से हार्ले डेविडसन बाइक से जीडी कॉलेज की ओर जा रहे थे। दोपहर 3:57 बजे ममता होटल के सामने पहुंचते ही एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए गोली मार दी। तीन बदमाशों में दो ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठा एक बदमाश ने गमछा से अपना चेहरा ढंक रखा था, उसके हाथ में पिस्टल था। गोली मारने के बाद सभी कॉलेज की ओर भाग रहे थे। घटनास्थल से करीब 100 मीटर आगे बढ़ने पर बदमाशों की एक गोली बीच सड़क पर गिर गई। घटनास्थल से 250 मीटर की दूरी पर पुलिस खड़ी थी गोविंद के बाइक सहित गिरने पर पहले आसपास के लोगों को लगा कि एक्सीडेंट हुआ। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन शरीर पर जख्म नहीं दिखा। लोगों ने उसे उठाया, इस बीच उसने कहा कि मुझे गोली लगी है। मेरे मोबाइल से भाई को फोन कीजिए। परिजन को फोन करने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। घटनास्थल से करीब ढाई सौ मीटर दूर हर-हर महादेव चौक पर पुलिस खड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। उसे उठाकर अस्पताल ले जाया गया। दूसरी ओर वरीय पदाधिकारी को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पदाधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू किया गया। मौके पर से मिस फायर गोली बरामद करने के साथ ही घायल गोविंद की हार्ले डेविडसन बाइक और जूता बरामद किया गया है। बैग हटाकर देखा तो ब्लड निकल रहा था दुकानदार संजीव कुमार ने बताया कि हम अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। जोर से आवाज हुई। लगा कि आजकल बाइक वाला भी पटाखा की आवाज करते रहता है। लगा बुलेट वाला पटाखा फोड़ा है। उसके बाद गिरते हुए बाइक पर नजर पड़ी तो दौड़ कर पहुंचे और उसे उठाया। यह नहीं पता था कि गोली लगी है। सबको लगा की एक्सीडेंट हुआ है। हम लोगों ने उसे उठाया तो चोट कहीं नजर नहीं आया‌। पीठ पर बैग लटका हुआ था, बैग हटाने पर देखा कि ब्लड निकल रहा है। गोविंद ने बताया कि हमें गोली लग गया है, मेरे भाई को फोन कर दीजिए‌ फिर हमलोगों ने उनके भाई को फोन किया। स्थानीय लोगों के बोलने पर पुलिस ने उठाया संजीव ने आगे कहा कि पुलिस उठाने के लिए भी तैयार नहीं थी, हम लोगों के काफी कहने पर उसे उठाया गया और पुलिस के सहयोग से अस्पताल लेकर गए। घर वाले पहुंच गए तो हम लोग वहां से निकल आए। बाद में प्रशासन आई और घायल युवक का बाइक और जूता पुलिस ले गई। बिहार वॉलीबॉल टीम का कप्तान बनाया गया था बीए पार्ट-वन के छात्र गोविंद कुमार ने साल 2021 में 43वीं सब-जूनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी पहचान बनाई। इसके बाद 2022, 2023 और 2024 में लगातार नेशनल गेम्स में बिहार का प्रतिनिधित्व करते रहे। उन्होंने खेलो इंडिया गेम्स में भी भागीदारी की। वर्ष 2025 में आयोजित खेलो इंडिया गेम्स में गोविंद को बिहार वॉलीबॉल टीम का कप्तान बनाया गया। कप्तान के रूप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। इसी साल वाराणसी में आयोजित नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भी गोविंद ने अपने खेल से दर्शकों और चयनकर्ताओं को खासा प्रभावित किया। 2024 की रंजिश से जुड़ रहा मामला मंझौल में साल 2024 में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई थी। इस मामले में गोविंद कुमार और उनके भाई समेत 6 लोगों पर आरोप लगे थे। दोनों पक्षों की ओर से FIR दर्ज कराई गई थी। दूसरे पक्ष के अमित कुमार उर्फ बुटन सिंह ने गोविंद, उनके भाई गोपी सहित 6 लोगों को नामजद किया था। पुलिस जांच में गोविंद समेत 5 लोगों को राहत मिल गई थी, जबकि उनके भाई आदर्श भारती उर्फ गोपी को जेल जाना पड़ा था। इस मामले में गोविंद के भाई की ओर से भी आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया था। वहीं दूसरे पक्ष से जुड़े जिला परिषद पति रमण कुमार उर्फ चिंटू सिंह पर भी गोलीबारी के आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें भी जेल जाना पड़ा था। बेगूसराय में सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने वॉलीबॉल के नेशनल प्लेयर गोविंद कुमार (20) को गोली मार दी। पीठ में एक गोली लगी है। बदमाशों ने ओवरटेक करके फायरिंग की है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी मनीष खुद लगातार मॉनिटरिंग और आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। जिससे घटना खुलासा हो।
साल 2025 में आयोजित खेलो इंडिया गेम्स में बिहार वॉलीबॉल टीम का कप्तान बनाया गया था। कप्तान के तौर पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। अब जानिए सीसीटीवी में क्या है मंझौल पूवारी टोला निवासी गोविंद कुमार सोमवार को हर-हर महादेव चौक की ओर से हार्ले डेविडसन बाइक से जीडी कॉलेज की ओर जा रहे थे। दोपहर 3:57 बजे ममता होटल के सामने पहुंचते ही एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए गोली मार दी। तीन बदमाशों में दो ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठा एक बदमाश ने गमछा से अपना चेहरा ढंक रखा था, उसके हाथ में पिस्टल था। गोली मारने के बाद सभी कॉलेज की ओर भाग रहे थे। घटनास्थल से करीब 100 मीटर आगे बढ़ने पर बदमाशों की एक गोली बीच सड़क पर गिर गई। घटनास्थल से 250 मीटर की दूरी पर पुलिस खड़ी थी गोविंद के बाइक सहित गिरने पर पहले आसपास के लोगों को लगा कि एक्सीडेंट हुआ। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन शरीर पर जख्म नहीं दिखा। लोगों ने उसे उठाया, इस बीच उसने कहा कि मुझे गोली लगी है। मेरे मोबाइल से भाई को फोन कीजिए। परिजन को फोन करने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। घटनास्थल से करीब ढाई सौ मीटर दूर हर-हर महादेव चौक पर पुलिस खड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। उसे उठाकर अस्पताल ले जाया गया। दूसरी ओर वरीय पदाधिकारी को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पदाधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू किया गया। मौके पर से मिस फायर गोली बरामद करने के साथ ही घायल गोविंद की हार्ले डेविडसन बाइक और जूता बरामद किया गया है। बैग हटाकर देखा तो ब्लड निकल रहा था दुकानदार संजीव कुमार ने बताया कि हम अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। जोर से आवाज हुई। लगा कि आजकल बाइक वाला भी पटाखा की आवाज करते रहता है। लगा बुलेट वाला पटाखा फोड़ा है। उसके बाद गिरते हुए बाइक पर नजर पड़ी तो दौड़ कर पहुंचे और उसे उठाया। यह नहीं पता था कि गोली लगी है। सबको लगा की एक्सीडेंट हुआ है। हम लोगों ने उसे उठाया तो चोट कहीं नजर नहीं आया‌। पीठ पर बैग लटका हुआ था, बैग हटाने पर देखा कि ब्लड निकल रहा है। गोविंद ने बताया कि हमें गोली लग गया है, मेरे भाई को फोन कर दीजिए‌ फिर हमलोगों ने उनके भाई को फोन किया। स्थानीय लोगों के बोलने पर पुलिस ने उठाया संजीव ने आगे कहा कि पुलिस उठाने के लिए भी तैयार नहीं थी, हम लोगों के काफी कहने पर उसे उठाया गया और पुलिस के सहयोग से अस्पताल लेकर गए। घर वाले पहुंच गए तो हम लोग वहां से निकल आए। बाद में प्रशासन आई और घायल युवक का बाइक और जूता पुलिस ले गई। बिहार वॉलीबॉल टीम का कप्तान बनाया गया था बीए पार्ट-वन के छात्र गोविंद कुमार ने साल 2021 में 43वीं सब-जूनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी पहचान बनाई। इसके बाद 2022, 2023 और 2024 में लगातार नेशनल गेम्स में बिहार का प्रतिनिधित्व करते रहे। उन्होंने खेलो इंडिया गेम्स में भी भागीदारी की। वर्ष 2025 में आयोजित खेलो इंडिया गेम्स में गोविंद को बिहार वॉलीबॉल टीम का कप्तान बनाया गया। कप्तान के रूप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। इसी साल वाराणसी में आयोजित नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भी गोविंद ने अपने खेल से दर्शकों और चयनकर्ताओं को खासा प्रभावित किया। 2024 की रंजिश से जुड़ रहा मामला मंझौल में साल 2024 में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई थी। इस मामले में गोविंद कुमार और उनके भाई समेत 6 लोगों पर आरोप लगे थे। दोनों पक्षों की ओर से FIR दर्ज कराई गई थी। दूसरे पक्ष के अमित कुमार उर्फ बुटन सिंह ने गोविंद, उनके भाई गोपी सहित 6 लोगों को नामजद किया था। पुलिस जांच में गोविंद समेत 5 लोगों को राहत मिल गई थी, जबकि उनके भाई आदर्श भारती उर्फ गोपी को जेल जाना पड़ा था। इस मामले में गोविंद के भाई की ओर से भी आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया था। वहीं दूसरे पक्ष से जुड़े जिला परिषद पति रमण कुमार उर्फ चिंटू सिंह पर भी गोलीबारी के आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें भी जेल जाना पड़ा था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *