पूर्णिया कांग्रेस में फेरबदल, दो नए जिलाध्यक्ष:मेयर अनिता राम को शहरी क्षेत्र की कमान, सिद्धार्थ क्षत्रिय को ग्रामीण इलाकों की जिम्मेदारी

पूर्णिया कांग्रेस में फेरबदल, दो नए जिलाध्यक्ष:मेयर अनिता राम को शहरी क्षेत्र की कमान, सिद्धार्थ क्षत्रिय को ग्रामीण इलाकों की जिम्मेदारी

बिहार में कांग्रेस ने सोमवार को 53 नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इनमें 43 नए चेहरे शामिल हैं, जबकि 10 जिलाध्यक्षों को दोबारा मौका मिला है। इन नियुक्तियों को ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत किया गया है। बड़ा रणनीतिक फैसला लेते हुए समस्तीपुर जिले में दो जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। मोहिउद्दीन निवासी सिद्धार्थ क्षत्रिय को ग्रामीण, जबकि समस्तीपुर नगर निगम की अध्यक्ष अनीता राम को शहरी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों शुरू से ही कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और इलाके में काफी सक्रिय हैं। दलित समुदाय में अच्छी पकड़ अनिता राम 55 वर्ष की हैं। दलित समुदाय से आती हैं। पिछले 24 सालों से लगातार कांग्रेस में बनी हुई हैं। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी हैं। वर्तमान में समस्तीपुर नगर निगम की अध्यक्ष हैं। उनके पति सरकारी विद्यालय में शिक्षक थे, जो रिटायर्ड हो चुके हैं। दलित समुदाय में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। बिहार में कांग्रेस ने सोमवार को 53 नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इनमें 43 नए चेहरे शामिल हैं, जबकि 10 जिलाध्यक्षों को दोबारा मौका मिला है। इन नियुक्तियों को ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत किया गया है। बड़ा रणनीतिक फैसला लेते हुए समस्तीपुर जिले में दो जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। मोहिउद्दीन निवासी सिद्धार्थ क्षत्रिय को ग्रामीण, जबकि समस्तीपुर नगर निगम की अध्यक्ष अनीता राम को शहरी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों शुरू से ही कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और इलाके में काफी सक्रिय हैं। दलित समुदाय में अच्छी पकड़ अनिता राम 55 वर्ष की हैं। दलित समुदाय से आती हैं। पिछले 24 सालों से लगातार कांग्रेस में बनी हुई हैं। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी हैं। वर्तमान में समस्तीपुर नगर निगम की अध्यक्ष हैं। उनके पति सरकारी विद्यालय में शिक्षक थे, जो रिटायर्ड हो चुके हैं। दलित समुदाय में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *