Rahul Arunoday Banerjee के निधन के बाद वायरल हुआ उनका आखिरी वीडियो, पोस्ट देख भर आएंगी आंखें

Rahul Arunoday Banerjee के निधन के बाद वायरल हुआ उनका आखिरी वीडियो, पोस्ट देख भर आएंगी आंखें

Rahul Banerjee Last Post: बंगाली फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। फेमस एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का 29 मार्च 2026 को शूटिंग के दौरान अचानक निधन हो गया। वे सिर्फ 43 साल के थे। बता दें, राहुल के निधन से न केवल उनके परिवार बल्कि उनके करोड़ों फैंस भी गहरे शोक में हैं।

दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीता और आखिरी पोस्ट भी हो रहा वायरल

राहुल अरुणोदय बनर्जी (Rahul Arunoday Banerjee) ने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीता था। उन्होंने ‘यू आर माइन ईटर्नली’, ‘कीनो कीच्छू कोथा बोलो ना’, ‘लव सर्कस’, ‘टेक वन’ और ‘ब्योकमेश गोत्रो’ जैसी बड़ी फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी। बता दें, उनका यूं अचानक जाना फिल्म जगत के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। खबरों के अनुसार, 29 मार्च को वे अपने सीरियल की शूटिंग के दौरान दीघा में थे। शूटिंग के बाद वे अपने को-स्टार के साथ तलसारी समुद्र किनारे घूमने गए। इसी दौरान वे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। ये खबर सुनकर करीबी और फैंस अब भी सदमे में हैं।

इसी बीच, राहुल के इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत से ठीक 1 दिन पहले अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे राजनेता और एक्टर ब्रत्या बासु के साथ अपने पॉडकास्ट ‘सहज कथा’ के एक एपिसोड की बातचीत करते देखे गए। इस वीडियो में आप देख सकते है कि राहुल की शांति और ध्यान से बातचीत करने की शैली फैंस के लिए भावुक कर देने वाली है। कैप्शन में उन्होंने दर्शकों को यूट्यूब पर पूरा एपिसोड देखने के लिए भी कहा था।

अचानक मौत ने सभी के दिलों को झकझोर दिया

राहुल अरुणोदय बनर्जी की इस अचानक मौत ने सभी के दिलों को झकझोर दिया है और वे अपनी नई फिल्मों और सीरियल्स के द्वारा भारतीय मनोरंजन क्षेत्र में और भी तरक्की कर सकते थे। बता दें, हाल ही में उनकी आने वाली साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘ऑटोबी’ की घोषणा भी हुई थी, जिसमें वो लीड रोल निभाने वाले थे, लेकिन अफसोस फिल्म रिलीज से पहले ही उन्होंने अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *