Share Market Holiday: क्या शेयर मार्केट में आज नहीं हो रहा कारोबार? देखिए छुट्टियों की लिस्ट

Share Market Holiday: क्या शेयर मार्केट में आज नहीं हो रहा कारोबार? देखिए छुट्टियों की लिस्ट

Share Market Holiday: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर आज कोई कामकाज नहीं हो रहा है। दोनों ही बंद है। आज 31 मार्च को महावीर जयंती है। इसके चलते शेयर बाजार में छुट्टी है। आज इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में किसी भी तरह का ट्रेडिंग या सेटलमेंट कार्य नहीं होगा। दोनों एक्सचेंजों पर नियमित कारोबार बुधवार, 1 अप्रैल 2026 से फिर शुरू होगा।

इसके बाद अप्रैल में 3 तारीख को गुड फ्राइडे और 14 तारीख को डॉ बाबा साहब अंबेडकर जयंती के चलते भी शेयर बाजार बंद रहने वाला है। मई महीने में भी शेयर बाजार की 2 छुट्टियां आ रही हैं। 1 मई को महाराष्ट्र डे के चलते और 28 मई को बकरी ईद के चलते बाजार बंद रहेंगे।

तारीख दिन अवसर / छुट्टी BSE / NSE स्थिति
31 मार्च 2026 मंगलवार महावीर जयंती बंद
3 अप्रैल 2026 शुक्रवार गुड फ्राइडे बंद
14 अप्रैल 2026 मंगलवार डॉ. बाबा साहब अंबेडकर जयंती बंद
1 मई 2026 शुक्रवार महाराष्ट्र डे बंद
28 मई 2026 गुरुवार बकरी ईद बंद

क्या MCX भी बंद है?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर भी सुबह के सत्र में कोई कामकाज नहीं हो रहा है। महावीर जयंती के चलते एमसीएक्स सुबह के सत्र के लिए बंद है। हालांकि, एमसीएक्स शाम के सत्र में ट्रेडिंग के लिए खुला रहेगा।

एमसीएक्स पर सोमवार को सोने का वायदा भाव 0.15 फीसदी या 216 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव 0.03 फीसदी या 72 रुपये की बढ़त के साथ 2,29,033 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था मार्केट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 2.22 फीसदी या 1635 अंक की गिरावट के साथ 71,947 पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 2.14 फीसदी या 488 अंक की गिरावट के साथ 22,331 पर बंद हुआ था। निफ्टी पीएसयू बैंक में सबसे अधिक 4.56 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई थी। इसके अलावा, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 3.37 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 2.84 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.61 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.58 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई थी।

अमेरिका ईरान युद्ध के लगातार जारी रहने और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। कच्चे तेल में आज भी तेजी देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड आज 0.27 फीसदी या 0.30 डॉलर की बढ़त के साथ 113.1 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *