सीकर जिले में 14 साल की नाबालिग लड़की और 20 साल की महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की शाम के समय बिना बताए घर से कहीं पर चली गई। वहीं 20 साल की महिला खाटूश्यामजी जाने की बात कहकर निकल गई। पुलिस अब दोनों की तलाश कर रही है। 14 साल की नाबालिग लड़की के मामले में उसकी भाभी ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया कि 29 मार्च की शाम करीब 6 बजे उसकी ननद घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जिसकी उन्होंने गांव और आस-पड़ोस में काफी तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। 14 साल की नाबालिग के पास मोबाइल भी नहीं था। परिवार ने अंदेशा जताया है कि एक युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले जा सकता है। वहीं 20 साल की महिला के लापता होने के मामले में उसके पति ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि 29 मार्च की सुबह करीब 9:30 बजे उसकी पत्नी खाटूश्यामजी जाने की बात कहकर निकली थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी है।


