नालंदा में शादीशुदा महिला से रेप का प्रयास:वीडियो किया वारयल, 2 आरोपी गिरफ्तार; बोली- दुकान से घर लौट रही थी, रास्ते में जबरन पकड़ लिया

नालंदा में शादीशुदा महिला से रेप का प्रयास:वीडियो किया वारयल, 2 आरोपी गिरफ्तार; बोली- दुकान से घर लौट रही थी, रास्ते में जबरन पकड़ लिया

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में विवाहाति से रेप का प्रयास, बदसलूकी और छेड़खानी का मामला सामने आया है। विरोध करने पर सोशल मीडिया पर वीडिया वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। लड़कों ने जबरन कपड़ा फाड़ दिया थाने में दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि घटना 26 मार्च की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच की है। किराने की दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। विवाहित होने के बावजूद अपने मायके में रह रही थी, जिसके कारण गांव के कुछ दबंगों की नजर थी। रास्ते में कुछ युवकों ने घेर लिया। छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने और विरोध करने पर मेरे कपड़े फाड़ दिए। मुझे अर्धनग्न कर दिया। भद्दी-भद्दी गालियां दी गई ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी मौके से भाग निकले, लेकिन भागने से पहले उन्होंने इस शर्मनाक कृत्य का वीडियो बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में आरोपी महिला को भद्दी-भद्दी गालियां देते और प्रताड़ित करते दिखाई दे रहा है। दोषियों को किसी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम ने गांव में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पहचान अशोक यादव और मतलू महतो उर्फ नवनीत कुमार नरोत्तम के तौर पर हुई है। तीसरे नामजद आरोपी रविकांत कुमार की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में विवाहाति से रेप का प्रयास, बदसलूकी और छेड़खानी का मामला सामने आया है। विरोध करने पर सोशल मीडिया पर वीडिया वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। लड़कों ने जबरन कपड़ा फाड़ दिया थाने में दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि घटना 26 मार्च की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच की है। किराने की दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। विवाहित होने के बावजूद अपने मायके में रह रही थी, जिसके कारण गांव के कुछ दबंगों की नजर थी। रास्ते में कुछ युवकों ने घेर लिया। छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने और विरोध करने पर मेरे कपड़े फाड़ दिए। मुझे अर्धनग्न कर दिया। भद्दी-भद्दी गालियां दी गई ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी मौके से भाग निकले, लेकिन भागने से पहले उन्होंने इस शर्मनाक कृत्य का वीडियो बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में आरोपी महिला को भद्दी-भद्दी गालियां देते और प्रताड़ित करते दिखाई दे रहा है। दोषियों को किसी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम ने गांव में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पहचान अशोक यादव और मतलू महतो उर्फ नवनीत कुमार नरोत्तम के तौर पर हुई है। तीसरे नामजद आरोपी रविकांत कुमार की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *