भोजपुर में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एरिया ब्रांच मैनेजर ने खुदकुशी कर ली। कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के सुकना बिहार निवासी चितरंजन कुमार(26) के तौर पर हुई है। 2025 से बिहिया प्रखंड में पोस्टिंग थी। इससे पहले बिक्रम औ अरवल जिले में काम कर चुके हैं। घटना बिहिया गांव की है। चितरंजन कुमार ने पीले रंग के गमछे से पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। चौंकाने वाली बात यह है कि आत्महत्या करने से पहले उन्होंने अपने मोबाइल को सामने छज्जे पर रखकर करीब 40 मिनट तक किसी से वीडियो कॉल पर बातचीत की। आशंका जताई जा रही है कि उसी दौरान यह खौफनाक कदम उठाया। प्रेम-प्रसंग में खुदकुशी की बात सामने आ रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलते ही बिहिया पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकार पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। घर में मचा कोहराम मृतक के बड़े भाई इंद्रजीत ने बताया कि चितरंजन बेहद मिलनसार और होनहार युवक था, जो सभी से अच्छे से व्यवहार करता था। परिवार को कभी अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा सकता है। तीन भाई और 2 बहन में चौथे नंबर पर था। घर में लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है। मोबाइल पर 16 मिस्ड कॉल इस संबंध में जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि युवक ने आत्महत्या से पहले करीब 40 मिनट तक फोन पर बातचीत की थी। उसके बाद उसके मोबाइल पर 16 मिस्ड कॉल भी आए हैं। पुलिस उन सभी नंबरों की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में युवक ने यह कदम उठाया। भोजपुर में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एरिया ब्रांच मैनेजर ने खुदकुशी कर ली। कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के सुकना बिहार निवासी चितरंजन कुमार(26) के तौर पर हुई है। 2025 से बिहिया प्रखंड में पोस्टिंग थी। इससे पहले बिक्रम औ अरवल जिले में काम कर चुके हैं। घटना बिहिया गांव की है। चितरंजन कुमार ने पीले रंग के गमछे से पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। चौंकाने वाली बात यह है कि आत्महत्या करने से पहले उन्होंने अपने मोबाइल को सामने छज्जे पर रखकर करीब 40 मिनट तक किसी से वीडियो कॉल पर बातचीत की। आशंका जताई जा रही है कि उसी दौरान यह खौफनाक कदम उठाया। प्रेम-प्रसंग में खुदकुशी की बात सामने आ रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलते ही बिहिया पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकार पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। घर में मचा कोहराम मृतक के बड़े भाई इंद्रजीत ने बताया कि चितरंजन बेहद मिलनसार और होनहार युवक था, जो सभी से अच्छे से व्यवहार करता था। परिवार को कभी अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा सकता है। तीन भाई और 2 बहन में चौथे नंबर पर था। घर में लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है। मोबाइल पर 16 मिस्ड कॉल इस संबंध में जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि युवक ने आत्महत्या से पहले करीब 40 मिनट तक फोन पर बातचीत की थी। उसके बाद उसके मोबाइल पर 16 मिस्ड कॉल भी आए हैं। पुलिस उन सभी नंबरों की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में युवक ने यह कदम उठाया।


