बिहार के 17 जिलों में आज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बादल छाए रहेंगे, आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। दिन में धूप निकलने से गर्मी महसूस होगी, लेकिन सुबह और शाम की ठंडी हवाएं थोड़ी राहत देंगी। बीते 24 घंटे में किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री के आसपास यानी 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पटना में दिन में तेज धूप रही लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंडक मिली। मौसम ऐसा क्यों बना हुआ है बिहार में इस तरह का मिला-जुला मौसम बनने के पीछे दो कारण हैं। पहला, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाएं राज्य के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बादल और हल्की बारिश का कारण बन रही हैं। दूसरा, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है, जिससे कहीं धूप तो कहीं बादल और बूंदाबांदी का असर देखने को मिल रहा है। अप्रैल में कब से पड़ेगी भीषण गर्मी मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अप्रैल के पहले सप्ताह के बाद यानी करीब 4 से 5 अप्रैल के बाद बिहार में तापमान तेजी से बढ़ेगा। इसके बाद धीरे-धीरे अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है और भीषण गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। खासकर मध्य और दक्षिणी बिहार में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। पटना में निकलेगी तेज धूप पटना में फिलहाल मौसम सामान्य बना रहेगा। दिन में धूप निकलने से हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और शाम के समय हवा चलने से राहत मिलेगी। पटना में भी 4-5 अप्रैल के बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा और भीषण गर्मी शुरू हो सकती है। आने वाले दिनों में यहां तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने का अनुमान है। बिहार के 17 जिलों में आज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बादल छाए रहेंगे, आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। दिन में धूप निकलने से गर्मी महसूस होगी, लेकिन सुबह और शाम की ठंडी हवाएं थोड़ी राहत देंगी। बीते 24 घंटे में किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री के आसपास यानी 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पटना में दिन में तेज धूप रही लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंडक मिली। मौसम ऐसा क्यों बना हुआ है बिहार में इस तरह का मिला-जुला मौसम बनने के पीछे दो कारण हैं। पहला, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाएं राज्य के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बादल और हल्की बारिश का कारण बन रही हैं। दूसरा, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है, जिससे कहीं धूप तो कहीं बादल और बूंदाबांदी का असर देखने को मिल रहा है। अप्रैल में कब से पड़ेगी भीषण गर्मी मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अप्रैल के पहले सप्ताह के बाद यानी करीब 4 से 5 अप्रैल के बाद बिहार में तापमान तेजी से बढ़ेगा। इसके बाद धीरे-धीरे अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है और भीषण गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। खासकर मध्य और दक्षिणी बिहार में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। पटना में निकलेगी तेज धूप पटना में फिलहाल मौसम सामान्य बना रहेगा। दिन में धूप निकलने से हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और शाम के समय हवा चलने से राहत मिलेगी। पटना में भी 4-5 अप्रैल के बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा और भीषण गर्मी शुरू हो सकती है। आने वाले दिनों में यहां तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने का अनुमान है।


