गोपालगंज में पेट्रोलियम पदार्थों के संभावित अवैध भंडारण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। मंगलवार से जिले के सभी 90 पेट्रोल पंपों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उनकी निगरानी में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बिक्री सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में पेट्रोल या डीजल बोतल अथवा डब्बों में नहीं दिया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि पेट्रोलियम पदार्थ अत्यंत ज्वलनशील होते हैं, इसलिए उनका अवैध भंडारण खतरनाक साबित हो सकता है। सभी पंपों पर निगरानी बढ़ी इसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी पंपों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर पेट्रोलियम आपूर्ति में बाधा की आशंकाएं जताई जा रही हैं। इससे कुछ लोगों में घबराहट की स्थिति बन रही है और वे आवश्यकता से अधिक ईंधन संग्रह करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य है और आम लोगों को अपने वाहनों के लिए नियमित रूप से ईंधन मिलता रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन खरीदें। जिले में गैस की कोई कमी नहीं घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर भी डीएम ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। बावजूद इसके कुछ लोग घबराहट में गैस एजेंसियों पर भीड़ लगा रहे हैं। उन्होंने लोगों से गैस के लिए घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग करने तथा बिना नंबर के सिलेंडर लेने से बचने की सलाह दी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि पैनिक फैलाने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गोपालगंज में पेट्रोलियम पदार्थों के संभावित अवैध भंडारण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। मंगलवार से जिले के सभी 90 पेट्रोल पंपों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उनकी निगरानी में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बिक्री सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में पेट्रोल या डीजल बोतल अथवा डब्बों में नहीं दिया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि पेट्रोलियम पदार्थ अत्यंत ज्वलनशील होते हैं, इसलिए उनका अवैध भंडारण खतरनाक साबित हो सकता है। सभी पंपों पर निगरानी बढ़ी इसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी पंपों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर पेट्रोलियम आपूर्ति में बाधा की आशंकाएं जताई जा रही हैं। इससे कुछ लोगों में घबराहट की स्थिति बन रही है और वे आवश्यकता से अधिक ईंधन संग्रह करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य है और आम लोगों को अपने वाहनों के लिए नियमित रूप से ईंधन मिलता रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन खरीदें। जिले में गैस की कोई कमी नहीं घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर भी डीएम ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। बावजूद इसके कुछ लोग घबराहट में गैस एजेंसियों पर भीड़ लगा रहे हैं। उन्होंने लोगों से गैस के लिए घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग करने तथा बिना नंबर के सिलेंडर लेने से बचने की सलाह दी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि पैनिक फैलाने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


