नवादा जिले के सिरदला प्रखंड में राधास्वामी ट्रस्ट के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। सोमवार को गयाजी और नवादा जिले के 70 से 80 लोग सिरदला थाने पहुंचे और पिरौटा गांव निवासी श्याम सुंदर प्रसाद पर ठगी का आरोप लगाया। एजेंट ने वाहन दिलाने का झांसा दिया पीड़ितों का कहना है कि श्याम सुंदर प्रसाद खुद को ट्रस्ट का एजेंट बताकर कम कीमत पर वाहन दिलाने का झांसा देता था। वह दावा करता था कि वाहन की कुल कीमत का केवल 60 प्रतिशत ट्रस्ट के माध्यम से भुगतान होगा और शेष राशि किस्तों में फाइनेंसर के खाते में जमा कर दी जाएगी। कई लोगों ने इस झांसे में आकर पैसे जमा किए, जबकि कुछ को वाहन मिल भी गए। किस्तें नहीं जमा होने से फाइनेंसर का दबाव पीड़ितों ने बताया कि कई महीनों से वाहन की किस्तें जमा नहीं हो रही हैं, जिससे फाइनेंसर वाहन जब्त करने की चेतावनी दे रहे हैं। संतोष कुमार ने बताया कि उन्होंने लगभग 8.50 लाख रुपये का भुगतान कर स्कॉर्पियो और टोटो लिया था, लेकिन किस्तें नहीं जमा हो रही हैं। पुलिस जांच में जुटी अपर थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि उन्हें लोगों से आवेदन प्राप्त हुए हैं और इसकी जानकारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार को दे दी गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। ट्रस्ट ने किया स्पष्ट राधास्वामी ट्रस्ट के नवादा जिला प्रभारी मिंटू पांडेय ने कहा कि श्याम सुंदर प्रसाद नामक कोई व्यक्ति उनके संगठन से जुड़ा नहीं है। नवादा जिले के सिरदला प्रखंड में राधास्वामी ट्रस्ट के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। सोमवार को गयाजी और नवादा जिले के 70 से 80 लोग सिरदला थाने पहुंचे और पिरौटा गांव निवासी श्याम सुंदर प्रसाद पर ठगी का आरोप लगाया। एजेंट ने वाहन दिलाने का झांसा दिया पीड़ितों का कहना है कि श्याम सुंदर प्रसाद खुद को ट्रस्ट का एजेंट बताकर कम कीमत पर वाहन दिलाने का झांसा देता था। वह दावा करता था कि वाहन की कुल कीमत का केवल 60 प्रतिशत ट्रस्ट के माध्यम से भुगतान होगा और शेष राशि किस्तों में फाइनेंसर के खाते में जमा कर दी जाएगी। कई लोगों ने इस झांसे में आकर पैसे जमा किए, जबकि कुछ को वाहन मिल भी गए। किस्तें नहीं जमा होने से फाइनेंसर का दबाव पीड़ितों ने बताया कि कई महीनों से वाहन की किस्तें जमा नहीं हो रही हैं, जिससे फाइनेंसर वाहन जब्त करने की चेतावनी दे रहे हैं। संतोष कुमार ने बताया कि उन्होंने लगभग 8.50 लाख रुपये का भुगतान कर स्कॉर्पियो और टोटो लिया था, लेकिन किस्तें नहीं जमा हो रही हैं। पुलिस जांच में जुटी अपर थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि उन्हें लोगों से आवेदन प्राप्त हुए हैं और इसकी जानकारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार को दे दी गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। ट्रस्ट ने किया स्पष्ट राधास्वामी ट्रस्ट के नवादा जिला प्रभारी मिंटू पांडेय ने कहा कि श्याम सुंदर प्रसाद नामक कोई व्यक्ति उनके संगठन से जुड़ा नहीं है।


