पति ने पत्नी को मुक्त कराने की गुहार लगाई:मुजफ्फरपुर में अज्ञात लोगों के खिलाफ जबरन ले जाने की शिकायत

पति ने पत्नी को मुक्त कराने की गुहार लगाई:मुजफ्फरपुर में अज्ञात लोगों के खिलाफ जबरन ले जाने की शिकायत

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड अंतर्गत गरहां थाना क्षेत्र के कफेन लतीफ गांव निवासी रोहित कुमार ने अपनी पत्नी को जबरन भगा ले जाने की शिकायत सोमवार को पुलिस से की है। उन्होंने पुलिस को आवेदन देकर अपनी पत्नी को मुक्त कराने की गुहार लगाई है। पीड़ित पति रोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी की जिद पर उसे ससुराल छोड़ने मोतीपुर गया था। वहां बाइक से उतारने के बाद वह घर की ओर आगे बढ़ा, लेकिन बाद में अपने बच्चों से मिलने के लिए लौट आया। इसी दौरान उसने अपनी पत्नी को कुछ अज्ञात लोगों से बातचीत करते देखा। जब रोहित ने इसका विरोध किया, तो अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। किसी तरह अपनी जान बचाकर वह बच्चे को लेकर घर लौटा। रोहित कुमार का आरोप है कि उसकी पत्नी और उसके समर्थकों द्वारा मोबाइल नंबर से कॉल कर उसे लगातार धमकी दी जा रही है। इन धमकियों से परेशान होकर उसने अपनी सुरक्षा और पत्नी की बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। उसने पुलिस को ऑडियो कॉल भी उपलब्ध कराए हैं और जांच व कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड अंतर्गत गरहां थाना क्षेत्र के कफेन लतीफ गांव निवासी रोहित कुमार ने अपनी पत्नी को जबरन भगा ले जाने की शिकायत सोमवार को पुलिस से की है। उन्होंने पुलिस को आवेदन देकर अपनी पत्नी को मुक्त कराने की गुहार लगाई है। पीड़ित पति रोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी की जिद पर उसे ससुराल छोड़ने मोतीपुर गया था। वहां बाइक से उतारने के बाद वह घर की ओर आगे बढ़ा, लेकिन बाद में अपने बच्चों से मिलने के लिए लौट आया। इसी दौरान उसने अपनी पत्नी को कुछ अज्ञात लोगों से बातचीत करते देखा। जब रोहित ने इसका विरोध किया, तो अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। किसी तरह अपनी जान बचाकर वह बच्चे को लेकर घर लौटा। रोहित कुमार का आरोप है कि उसकी पत्नी और उसके समर्थकों द्वारा मोबाइल नंबर से कॉल कर उसे लगातार धमकी दी जा रही है। इन धमकियों से परेशान होकर उसने अपनी सुरक्षा और पत्नी की बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। उसने पुलिस को ऑडियो कॉल भी उपलब्ध कराए हैं और जांच व कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *