मिर्जापुर के चुनार में पुलिस ने 2.25 लाख रुपये की हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नान्हक सोनकर (28) के रूप में हुई है, जिसके पास से 11.50 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पक्का पुल तिराहा बालूघाट के पास घेराबंदी की गई। तलाशी के दौरान संदिग्ध युवक नान्हक सोनकर को पकड़ा गया और उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। नान्हक सोनकर पुत्र स्वर्गीय मुन्नीलाल सोनकर, लाल दरवाजा, थाना चुनार का निवासी है। चुनार थाना पुलिस ने आरोपी नान्हक सोनकर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, नान्हक का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक रमेश कुमार, मुख्य आरक्षी धनराज यादव और राजकुमार भारती शामिल थे। पुलिस ने बताया कि जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।


