मैनपुरी में नेजा चढ़ाने आए श्रद्धालु की हादसे में मौत:सड़क पार करते समय ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, अस्पताल में उपचार के दौरान गई जान

मैनपुरी में नेजा चढ़ाने आए श्रद्धालु की हादसे में मौत:सड़क पार करते समय ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, अस्पताल में उपचार के दौरान गई जान

मैनपुरी में नेजा चढ़ाने आए एक 37 वर्षीय श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर स्थित शीतला मंदिर के समीप डॉक्टर किरण सौजिया स्कूल के पास हुई। मृतक की पहचान विक्रम पुत्र मिजाजीलाल के रूप में हुई है, जो ग्राम खिरिया, थाना बिछुआ का निवासी था। जानकारी के अनुसार, विक्रम अन्य श्रद्धालुओं के साथ नेजा चढ़ाने के लिए गांव से आया था। नेजा चढ़ाने के बाद सभी श्रद्धालु खाना खा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने विक्रम को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर से विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *