नगरफोर्ट में बिछी ओलों की चादर, फसलें खराब:टीनशेड भी उड़े, कच्चा घर ढहा; नगरफोर्ट में रास्ते बने दरिया

नगरफोर्ट में बिछी ओलों की चादर, फसलें खराब:टीनशेड भी उड़े, कच्चा घर ढहा; नगरफोर्ट में रास्ते बने दरिया

टोंक में सोमवार शाम को मौसम बदल गया। जिले के नगरफोर्ट, देवली, दूनी तहसील क्षेत्र के दो दर्जन से ज्यादा गांवों में 20-25 मिनट बारिश के साथ ओले गिरे। सबसे ज्यादा ओले नगरफोर्ट तहसील क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों में गिरे। नगरफोर्ट में तो ओलों की सफेद चादर दी बिछ गई। इससे सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ। उनकी कटी हुई गेहूं की फसल खराब हुई है। तेज बारिश के साथ ओले गिरे नगर फोर्ट के किसान शिवजी राम मीणा ने बताया कि सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। शाम करीब सवा 5 बजे अचानक मौसम बदला है। तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। नगरफोर्ट के अलावा सतवाड़ा, बालूंदा, बालापुरा आदि एक दर्जन गांवों में सवा पांच बजे ओलावृष्टि हुई। नगरफोर्ट तहसील मुख्यालय पर छोटे नींबू के आकार के ओले गिरे हैं। इसके अलावा दूनी तहसील क्षेत्र में बडोली, खातीपुरा, सरदारपुरा आदि गांवों में भी ओले गिरे। सहायता की मांग इस ओलावृष्टि से उगी फसलों और कटी पड़ी फसलों को ज्यादा नुकसान हुआ है। किसान की पकी पकाई फसल काफी खराब हो गई है। किसानों ने सरकार से तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उधर इस बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में ठंडक हो गईं, तापमान और गिर गया। इससे लोगों ने कूलर, एसी बंद कर दिए। देवपुरा कला में उड़े चद्दर नगरफोर्ट तहसील क्षेत्र के देवपुरकला निवासी जोगेंद्रसिंह के आज शाम के तेज अंधड़ से टीनशेड उड़ गए। इससे जनहानि तो नहीं हुई ,लेकिन पीड़ित किसान हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। इसके अलावा कई जगह टपरिया भी ढह गईं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *