Video News: एसएमसी ने वडोदरा में दबिश देकर 43 लाख की शराब की जब्त, छह को पकड़ा

Video News: एसएमसी ने वडोदरा में दबिश देकर 43 लाख की शराब की जब्त, छह को पकड़ा

Ahmedabad. स्टेट मॉनीटरिंग सेल (एसएमसी) की टीम ने वडोदरा शहर के नंदेसरी जीआइडीसी थाना क्षेत्र में दबिश देकर रविवार रात को 43 लाख रुपए की विदेशी शराब सहित 1.40 करोड़ के मुद्दामाल को जब्त किया है। मौके से छह आरोपियों को भी पकड़ा है। जब्त मुद्दामाल में विदेशी शराब की 16669 बोतलें, आठ वाहन, 11 मोबइल फोन शामिल हैं।

पकड़े गए आरोपियों में मनोज उर्फ पापड नरसिंगानी, सुनील टेलर, धर्मेन्द्र उर्फ लालो चौहान, जितेन्द्र उर्फ जीतू चौहान, विक्रम सिंह, कीर्तिकुमार मीणा शामिल हैं। इस मामले में 10 आरोपी फरार हैं, जिसमें लालू सिंधी, सुनील केवलरामाणी, मोहित अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, कालू तेलवाणी, सिलवासा से इस शराब को भेजने वाला गढवी, और अन्य आरोपी शामिल हैं।टीम को देख भाग रहा सुनील हुआ जख्मी

एसएमसी के तहत इस मामले में पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी सुनील टेलर (दर्जी) सूचीबद्ध बुटलेगर है। इसके विरुद्ध राज्य में प्रोहिबिशन के 107 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट व अन्य मामले मिलाकर 110 मामले पंजीकृत हैं। यह एसएमसी टीम को देखकर ट्रक से कूदकर भागने लगा। इस दौरान वह गिर गया, जिससे उसे दोनों पैर चोटिल हो गए। उसे उपचार के लिए वडोदरा शहर में उपचार के लिए भर्ती कराया है। इसके अलावा दो फरवरी को वडोदरा के जवाहरनगर थाना क्षेत्र से जब्l की गई 38.21 लाख की विदेशी शराब के मामले में वांछित मनोज उर्फ पापड नरसिंघानी को भी रविवार की दबिश के दौरान पकड़ने में टीम को सफलता मिली है।

सिलवासा, हरियाणा से विदेशी शराब मंगाता है यह गिरोह

एसएमसी की तहत पकड़े गए और फरार 10 आरोपियों का यह गिरोह सिलवासा और हरियाणा से बड़ी संख्या में विदेशी शराब को वडोदरा में मंगवाता है। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर इसे बांटकर वडोदरा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे वाहनों में भेजता है। इसके विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *