मुजफ्फरपुर की सब्जी मंडी में महिला की हत्या:बाइक सवार अपराधी सिर में गोली मारकर हुए फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

मुजफ्फरपुर की सब्जी मंडी में महिला की हत्या:बाइक सवार अपराधी सिर में गोली मारकर हुए फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

मुजफ्फरपुर में सोमवार शाम एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने हमुनाम मंदिर के पास सिर में गोली मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद बाइक सवार अपराधी फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल, हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। महिला की भी पहचान नहीं हुई है। घटना सदर थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर सब्जी मंडी की है।
गोली की आवाज सुनते ही भागे लोग सब्जी मंडी के पास हनुमान मंदिर है। वहां कुछ पूजा कर रहे थे। गोली की आवाज जैसे ही सुनाई दी। लोग डर गए और भागने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला मंदिर के बगल में चापाकल के पास गई थी। वहां एक युवक आया और गोली मार दी। वारदात की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। सबूत जुटाए जा रहे हैं, पर अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल से महिला का मोबाइल मिला है। जो टूट चुका है।
प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका सीटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने कहा कि गोली मारकर एक एक युवती की हत्या हुई है। सदर थाना की पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत होता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। मुजफ्फरपुर में सोमवार शाम एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने हमुनाम मंदिर के पास सिर में गोली मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद बाइक सवार अपराधी फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल, हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। महिला की भी पहचान नहीं हुई है। घटना सदर थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर सब्जी मंडी की है।
गोली की आवाज सुनते ही भागे लोग सब्जी मंडी के पास हनुमान मंदिर है। वहां कुछ पूजा कर रहे थे। गोली की आवाज जैसे ही सुनाई दी। लोग डर गए और भागने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला मंदिर के बगल में चापाकल के पास गई थी। वहां एक युवक आया और गोली मार दी। वारदात की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। सबूत जुटाए जा रहे हैं, पर अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल से महिला का मोबाइल मिला है। जो टूट चुका है।
प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका सीटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने कहा कि गोली मारकर एक एक युवती की हत्या हुई है। सदर थाना की पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत होता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *