बापू सभागार में 12 अप्रैल को पान महासम्मेलन:आईपी गुप्ता ने कहा- राहुल गांधी करेंगे उद्घाटन, तेजस्वी-दीपांकर भी रहेंगे मौजूद

बापू सभागार में 12 अप्रैल को पान महासम्मेलन:आईपी गुप्ता ने कहा- राहुल गांधी करेंगे उद्घाटन, तेजस्वी-दीपांकर भी रहेंगे मौजूद

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 12 अप्रैल को पटना आएंगे। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के अध्यक्ष और सहरसा के विधायक आईपी गुप्ता ने जानकारी दी की इस बार पान महासम्मेलन का आयोजन बापू सभागार में 12 अप्रैल को किया जाएगा। इसका उद्घाटन लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करेंगे। वहीं, मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव एवं अति विशिष्ट अतिथि दीपांकर भट्टाचार्य होंगे। पान महासम्मेलन का बापू सभागार में 12 अप्रैल को आयोजन आईपी गुप्ता ने कहा कि 13 अप्रैल 2025 को हमने ऐतिहासिक गांधी मैदान में अखिल भारतीय पान महासंघ द्वारा महासम्मेलन का आयोजन करवाया था। इस सम्मेलन से इस समाज को पहचान मिली थी और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी का उदय हुआ था। इस सिलसिला को आगे बढ़ाते हुए पान समाज के सम्मान के लिए इस बार 12 अप्रैल को इसका आयोजन किया जा रहा है क्योंकि 13 अप्रैल को बापू सभागार में बुकिंग अवेलेबल नहीं थी। नीतीश कुमार के जाने पर मुझे भी रोना आ रहा नीतीश कुमार को दिल्ली जाने पर अशोक चौधरी के रोने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सच पूछे तो रोना मुझे भी बहुत आ रहा है। उन्होंने बिहार के लिए बहुत ही अच्छा काम किया है। वह रोल मॉडल है। इस तरीके से उनकी विदाई नहीं होनी चाहिए थी। उनकी विदाई के लिए एक समय निर्धारित करना चाहिए था। गांधी मैदान में आज तक जितना लोग नहीं आए थे उतना लोग उस दिन आते और गांधी मैदान छोटा पड़ जाता। नीतीश कुमार अपने शर्त के अनुसार राजनीति किए हैं उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का सपना था राज्यसभा जाने का, वह राज्यसभा चले जाएं, सपना पूरा करें और सपना पूरा करके वह बिहार में फिर से आ जाएं और मुख्यमंत्री का दावा पेश करें। महागठबंधन बिना शर्त के समर्थन करेगी। जब उनसे सवाल किया गया कि राजद की तरफ से कहा जा रहा है कि वह परिस्थितियों के मुख्यमंत्री रहे, इस पर उन्होंने कहा वह एक राजनीतिक बयान है। नीतीश कुमार अपने शर्त के अनुसार राजनीति किए हैं। परिस्थितियों को अपने अनुकूल उन्होंने बनाया है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 12 अप्रैल को पटना आएंगे। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के अध्यक्ष और सहरसा के विधायक आईपी गुप्ता ने जानकारी दी की इस बार पान महासम्मेलन का आयोजन बापू सभागार में 12 अप्रैल को किया जाएगा। इसका उद्घाटन लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करेंगे। वहीं, मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव एवं अति विशिष्ट अतिथि दीपांकर भट्टाचार्य होंगे। पान महासम्मेलन का बापू सभागार में 12 अप्रैल को आयोजन आईपी गुप्ता ने कहा कि 13 अप्रैल 2025 को हमने ऐतिहासिक गांधी मैदान में अखिल भारतीय पान महासंघ द्वारा महासम्मेलन का आयोजन करवाया था। इस सम्मेलन से इस समाज को पहचान मिली थी और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी का उदय हुआ था। इस सिलसिला को आगे बढ़ाते हुए पान समाज के सम्मान के लिए इस बार 12 अप्रैल को इसका आयोजन किया जा रहा है क्योंकि 13 अप्रैल को बापू सभागार में बुकिंग अवेलेबल नहीं थी। नीतीश कुमार के जाने पर मुझे भी रोना आ रहा नीतीश कुमार को दिल्ली जाने पर अशोक चौधरी के रोने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सच पूछे तो रोना मुझे भी बहुत आ रहा है। उन्होंने बिहार के लिए बहुत ही अच्छा काम किया है। वह रोल मॉडल है। इस तरीके से उनकी विदाई नहीं होनी चाहिए थी। उनकी विदाई के लिए एक समय निर्धारित करना चाहिए था। गांधी मैदान में आज तक जितना लोग नहीं आए थे उतना लोग उस दिन आते और गांधी मैदान छोटा पड़ जाता। नीतीश कुमार अपने शर्त के अनुसार राजनीति किए हैं उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का सपना था राज्यसभा जाने का, वह राज्यसभा चले जाएं, सपना पूरा करें और सपना पूरा करके वह बिहार में फिर से आ जाएं और मुख्यमंत्री का दावा पेश करें। महागठबंधन बिना शर्त के समर्थन करेगी। जब उनसे सवाल किया गया कि राजद की तरफ से कहा जा रहा है कि वह परिस्थितियों के मुख्यमंत्री रहे, इस पर उन्होंने कहा वह एक राजनीतिक बयान है। नीतीश कुमार अपने शर्त के अनुसार राजनीति किए हैं। परिस्थितियों को अपने अनुकूल उन्होंने बनाया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *