समस्तीपुर में सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 7 साल के बच्चे की मौत हो गई है। उसे एक कार ने रौंद दिया। बच्चे को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, पर उसकी जान नहीं बची। मृतक ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे आहार वार्ड-12 निवासी विनोद राय का बेटा अमन कुमार है। अमन कुमार शनिवार को अपने चाचा अनिल राय और चाची अनिता कुमारी के साथ अपने ननिहाल दादपुर आया था। वह चैती रामनवमी मेला देखने आया था। रविवार शाम करीब 7:00 बजे, जब वह अपने चाचा-चाची के साथ अपने घर कस्बे आहार लौट रहा था, तभी दादपुर के जलेबिया मोड़ के पास एक चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर के पास की है। निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने उसे तुरंत एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुफस्सिल थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। मृतक बच्चे के मामा जितेंद्र राय ने बताया कि अमन दो भाई था। उसका बड़ा भाई दिलखुश कुमार है। अमन के पिता विनोद राय छत्तीसगढ़ के रायपुर में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
कार जब्त, चालक फरार मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह कहा कि बच्चे की मौत की सूचना मिली है। लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। टक्कर मारने वाले वाहन को जब्त कर लिया गया है। चालक फरार हो गया है। समस्तीपुर में सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 7 साल के बच्चे की मौत हो गई है। उसे एक कार ने रौंद दिया। बच्चे को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, पर उसकी जान नहीं बची। मृतक ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे आहार वार्ड-12 निवासी विनोद राय का बेटा अमन कुमार है। अमन कुमार शनिवार को अपने चाचा अनिल राय और चाची अनिता कुमारी के साथ अपने ननिहाल दादपुर आया था। वह चैती रामनवमी मेला देखने आया था। रविवार शाम करीब 7:00 बजे, जब वह अपने चाचा-चाची के साथ अपने घर कस्बे आहार लौट रहा था, तभी दादपुर के जलेबिया मोड़ के पास एक चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर के पास की है। निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने उसे तुरंत एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुफस्सिल थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। मृतक बच्चे के मामा जितेंद्र राय ने बताया कि अमन दो भाई था। उसका बड़ा भाई दिलखुश कुमार है। अमन के पिता विनोद राय छत्तीसगढ़ के रायपुर में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
कार जब्त, चालक फरार मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह कहा कि बच्चे की मौत की सूचना मिली है। लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। टक्कर मारने वाले वाहन को जब्त कर लिया गया है। चालक फरार हो गया है।


