सीवान कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी भागा:पुलिस को धक्का देकर फरार हुआ, 500 मीटर बाद नाले में गिरकर पकड़ा गया

सीवान कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी भागा:पुलिस को धक्का देकर फरार हुआ, 500 मीटर बाद नाले में गिरकर पकड़ा गया

सीवान मुख्यालय स्तिथ कोर्ट परिसर में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस की तत्परता से महज कुछ ही देर में उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, शम्भूपूर गांव से शराब बेचने के आरोप में जीबी नगर थाना पुलिस ने चार लोगों जितेंद्र चौधरी, लालबाबू राय, जितेंद्र कुमार और उमेश कुमार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर सोमवार को सभी आरोपियों को पुलिस बल के साथ सीवान कोर्ट में पेशी के लिए भेजा गया। नाले में फंसा तो सिपाही ने पकड़ लिया
बताया जाता है कि कोर्ट परिसर में पेशी से पहले जैसे ही पुलिस ने आरोपियों की हथकड़ी खोली, उसी दौरान लालबाबू राय अचानक पुलिस को धक्का देकर भाग निकला। आरोपी के फरार होते ही मौके पर मौजूद सिपाही उसके पीछे दौड़ पड़ा। करीब 500 मीटर तक भागने के बाद लालबाबू राय नाले में फंसकर गिर पड़ा, जिसके बाद सिपाही ने उसे पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के बाद सिपाही काफी परेशान और गुस्से में दिखा और उसने मौके पर ही उसकी पिटाई कर दी। इस घटना के दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल
इस संबंध में जीबी नगर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के लिए भेजा गया था। इसी दौरान एक आरोपी लालबाबू राय फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी को पुनः हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि फरार होने की कोशिश करने वाले आरोपियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, हालांकि इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सीवान मुख्यालय स्तिथ कोर्ट परिसर में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस की तत्परता से महज कुछ ही देर में उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, शम्भूपूर गांव से शराब बेचने के आरोप में जीबी नगर थाना पुलिस ने चार लोगों जितेंद्र चौधरी, लालबाबू राय, जितेंद्र कुमार और उमेश कुमार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर सोमवार को सभी आरोपियों को पुलिस बल के साथ सीवान कोर्ट में पेशी के लिए भेजा गया। नाले में फंसा तो सिपाही ने पकड़ लिया
बताया जाता है कि कोर्ट परिसर में पेशी से पहले जैसे ही पुलिस ने आरोपियों की हथकड़ी खोली, उसी दौरान लालबाबू राय अचानक पुलिस को धक्का देकर भाग निकला। आरोपी के फरार होते ही मौके पर मौजूद सिपाही उसके पीछे दौड़ पड़ा। करीब 500 मीटर तक भागने के बाद लालबाबू राय नाले में फंसकर गिर पड़ा, जिसके बाद सिपाही ने उसे पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के बाद सिपाही काफी परेशान और गुस्से में दिखा और उसने मौके पर ही उसकी पिटाई कर दी। इस घटना के दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल
इस संबंध में जीबी नगर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के लिए भेजा गया था। इसी दौरान एक आरोपी लालबाबू राय फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी को पुनः हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि फरार होने की कोशिश करने वाले आरोपियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, हालांकि इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *