Bundi : सर्विस रोड से हाइवे पर चढ़ने और उतरने के लिए नहीं है कोई कट

Bundi : सर्विस रोड से हाइवे पर चढ़ने और उतरने के लिए नहीं है कोई कट

डाबी. राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर दुधिकुड़ी कट से बुधपुरा के बीच सर्विस रोड से हाइवे पर चढ़ने व उतरने के लिए कोई कट नहीं होने से दुर्घटनाए बढ़ रही है। हाल ही में पराणा के पास सर्विस रोड पर अनियंत्रित ट्रेलर से हुए दर्दनाक हादसे में तीन मासूमों को अपनी जान गंवा दी थी। एनएच 27 पर दुधिकुड़ी से बुधपुरा तक व बुधपुरा से दुधिकुडी तक दोनों ओर आसपास के गांव में जाने के लिए सर्विस रोड बना रखी है। इस सर्विस रोड से श्री गोपाल गोशाला व पराणा गांव से हाइवे पर चढ़ने उतरने के लिए कोई भी कट नहीं दिया हुआ है।

इस कारण ग्रामीणों को हाइवे पर चढ़ने उतरने के लिए लम्बा रास्ता तय करना पड़ता है। सर्विस रोड के दोनों तरफ खनन क्षेत्र है, वहीं स्टोन क्रेशर संचालित किए जा रहे है। खनन क्षेत्र होने व स्टोन क्रेशर संचालित होने के कारण सर्विस रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही हर समय बनी रहती है। हाइवे पर चढ़ने व उतरने के लिए कोई कट नहीं होने के कारण भारी वाहनों को खनन क्षेत्र व क्रेशर प्लांटो से निकलकर सर्विस रोड पर मजबूरन गलत दिशा से होकर भी गुजरना पड़ता है। गलत दिशा में चलने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

दुधिकुड़ी कट है ब्लैक स्पॉट
डाबी के पास हाइवे पर स्थित दुधिकुड़ी कट अत्यधिक दुर्घटना होने के कारण ब्लैक स्पॉट माना गया है। दुधिकुड़ी कट पर पिछले कुछ वर्षो में हुई सड़क दुर्घटनाओं के कारण दुधिकुड़ी कट से फ्लाई ओवर का निर्माण करवाया जा रहा है। फ्लाई ओवर दुधिकुड़ी कट के पास से थडी रोड़ पुलिया के आगे तक बनाया जा रहा है। फ्लाई ओवर बनने से सड़क दुर्घटनाओं की सम्भावना को भी कम किया जा सकेगा।

सर्विस रोड किनारे बस चुकी आबादी
एनएच 27 के सर्विस रोड़ के पास स्थित गांवों से निकलकर ग्रामीण सर्विस रोड़ किनारे मकान बनाकर रहने लगे है। साथ ही जीवन यापन करने के लिए व्यापारिक प्रतिष्ठान भी खोल रखे है। समय निकालने के साथ ही सर्विस रोड़ किनारे आबादी निवास करने से लोगो व साधनों की आवाजाही भी बढने लगी है। आबादी के बीच ही सेंड स्टोन व क्रेशर गिट्टी से भरे भारी वाहन भी निकल रहे है। इन भारी वाहनों को सर्विस रोड़ से हाइवे पर चढ़ने उतरने के लिए 7 किमी दुरी में एक भी कट नही होने कारण सर्विस रोड़ पर लम्बी दुरी तय कर हाइवे पर चढ़ना उतरना पढ़ता है। वाहन चालको की एक लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पढ़ सकती है।

हो चुका दर्दनाक हादसा
11 फरवरी 2026 को देर शाम को बंजारों का पराणा निवासी मदन बंजारा अपने पुत्र अंकित बंजारा (8) व पुत्री सुमन बंजारा (6) एवं करण बंजारा (13) पुत्र बहादुर बंजारा को लेकर डाबी में स्नेह भोज में जा रहे थे। श्री गोपाल गौशाला से आगे निकलने के बाद पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल ट्रेलर की चपेट में आ गई। जिससे तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मदन गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *