‘धुरंधर 2’ के सीन में बड़ी गलती के बाद मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला, सिनेमाघरों में फिर रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म

‘धुरंधर 2’ के सीन में बड़ी गलती के बाद मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला, सिनेमाघरों में फिर रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म

Dhurandhar The Revenge Re Released In Theatres: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन हाल ही में फिल्म के एक छोटे से तकनीकी गलती वाले सीन ने सोशल मीडिया पर अलग ही हलचल मचा दी। दर्शकों की तेज नजरों ने फिल्म के एक फाइट सीन में ऐसी चूक पकड़ ली, जिसने देखते ही देखते इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ ला दी। हालांकि अब फिल्म के मेकर्स ने तुरंत एक्शन लेते हुए इस गलती को ठीक कर दिया है और थिएटरों में नया प्रिंट जारी कर दिया गया है।

‘धुरंधर 2’ फिर से हुई रिलीज (Dhurandhar The Revenge Re Released In Theatres)

दरअसल फिल्म के एक अहम एक्शन सीन में रणवीर सिंह के किरदार हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रंगी की लड़ाई का सीन चल रहा था। इसी दौरान एक शीशे में कैमरा मैन की झलक दिखाई दे गई, जिसे दर्शकों ने तुरंत नोटिस कर लिया। सोशल मीडिया पर इस क्लिप के वायरल होते ही फिल्म चर्चा का विषय बन गई और लोगों ने इस पर मजेदार मीम्स बनाना शुरू कर दिया।

मेकर्स ने गलती पर लिया फैसला (Dhurandhar The Revenge Re Released In Theatres)

हालांकि मेकर्स ने इस मामले को हल्के में नहीं लिया। जानकारी के मुताबिक, देशभर के सिनेमाघरों को तुरंत फिल्म का नया वर्जन भेजा गया, जिसमें उस सीन से कैमरा मैन की झलक पूरी तरह हटा दी गई है। कुछ थिएटरों को शनिवार को नया प्रिंट मिला, जबकि बाकी जगहों पर रविवार तक इसे लागू कर दिया गया।

फिल्म के निर्देशक आदित्य धर और उनकी टीम की इस मामले पर प्रतिक्रिया की इंडस्ट्री में सराहना की जा रही है। फिल्म जैसी बड़े पैमाने पर बनी परियोजनाओं में छोटी-मोटी तकनीकी गलतियां हो जाना असामान्य नहीं माना जाता, लेकिन इतनी जल्दी उसे सुधार देना मेकर्स की प्रोफेशनल अप्रोच को दिखाता है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का शानदार प्रदर्शन

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की इस छोटी सी गलती का उसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा है। फिल्म की कहानी हमजा के किरदार के बैकग्राउंड और उसके भावनात्मक संघर्ष को और गहराई से दिखाती है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त, राकेश बेदी और आर माधवन जैसे कई दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *