सागर में मकान से पकड़ाया 4 फीट लंबा कोबरा:शादी में मिली टीवी के बॉक्स में छिपा था, पकड़ते ही मारी फुफकार

सागर में मकान से पकड़ाया 4 फीट लंबा कोबरा:शादी में मिली टीवी के बॉक्स में छिपा था, पकड़ते ही मारी फुफकार

सागर के लेहदरा नाका स्थित एक मकान में कोबरा घुस गया। सांप घर में रखे टीवी के बॉक्स में छिपा बैठा था। परिवार के लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर स्नेक कैचर बबलू पवार मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर सांप को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, लेहदरा नाका निवासी रूपचंद्र पटेल के मकान में शादी में मिले उपहार का सामान रखा था। सोमवार को वह कमरे से सामान हटा रहे थे। तभी उन्होंने टीवी के बॉक्स में सांप देखा। सांप देखते हुए परिवार के लोग घबरा गए। उन्होंने स्नेक कैचर बबलू पवार को सूचना दी। स्नेक कैचर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया। स्नेक कैचर बबलू ने बताया कि रेस्क्यू में पकड़ाया सांप कोबरा प्रजाति का है जो करीब 4 फीट लंबा है। सांप घर में रखे टीवी के बॉक्स में छिपा था। वर्तमान में गर्मी पड़ रही है। जिस कारण जीव-जंतु ठंडे स्थानों पर पहुंचने लगे हैं। संभवत: यह सांप भी ठंडक की तलाश में घर में पहुंचा होगा। सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *