जमुई-खैरा मुख्य मार्ग पर इंदपे गैस गोदाम के समीप सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने तीन गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया। घायलों की पहचान मरकट्टा निवासी ई-रिक्शा चालक वीरेंद्र तांती, धर्मा कुमार तथा बाइक सवार खैरा प्रखंड के चांगोडीह निवासी सुमित कुमार और राजा कुमार के रूप में की गई है। तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी
घायल धर्मा कुमार ने बताया कि वह ई-रिक्शा पर सवार होकर मरकट्टा से जमुई की ओर आ रहा था। इसी दौरान, इंदपे गांव के समीप जमुई से खैरा की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पर सवार चालक समेत दो लोग घायल हो गए, जबकि बाइक सवार दोनों युवक भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सदर अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि वीरेंद्र तांती, सुमित कुमार और राजा कुमार को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। इधर, सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। तीन दिशाओं से सड़कें आकर मिलती हैं
इंदपे के पास यह स्थान बेहद खतरनाक मोड़ के रूप में जाना जाता है। यहां तीन दिशाओं से सड़कें आकर मिलती हैं, एक ओर मार्केट, दूसरी ओर खैरा और तीसरी ओर जमुई की दिशा। अचानक वाहनों के आमने-सामने आने की वजह से यहां दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते एक महीने में यहां आधा दर्जन से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं, बावजूद इसके परिवहन विभाग द्वारा अब तक कोई चेतावनी बोर्ड या संकेतक नहीं लगाया गया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सुरक्षा उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। जमुई-खैरा मुख्य मार्ग पर इंदपे गैस गोदाम के समीप सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने तीन गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया। घायलों की पहचान मरकट्टा निवासी ई-रिक्शा चालक वीरेंद्र तांती, धर्मा कुमार तथा बाइक सवार खैरा प्रखंड के चांगोडीह निवासी सुमित कुमार और राजा कुमार के रूप में की गई है। तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी
घायल धर्मा कुमार ने बताया कि वह ई-रिक्शा पर सवार होकर मरकट्टा से जमुई की ओर आ रहा था। इसी दौरान, इंदपे गांव के समीप जमुई से खैरा की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पर सवार चालक समेत दो लोग घायल हो गए, जबकि बाइक सवार दोनों युवक भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सदर अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि वीरेंद्र तांती, सुमित कुमार और राजा कुमार को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। इधर, सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। तीन दिशाओं से सड़कें आकर मिलती हैं
इंदपे के पास यह स्थान बेहद खतरनाक मोड़ के रूप में जाना जाता है। यहां तीन दिशाओं से सड़कें आकर मिलती हैं, एक ओर मार्केट, दूसरी ओर खैरा और तीसरी ओर जमुई की दिशा। अचानक वाहनों के आमने-सामने आने की वजह से यहां दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते एक महीने में यहां आधा दर्जन से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं, बावजूद इसके परिवहन विभाग द्वारा अब तक कोई चेतावनी बोर्ड या संकेतक नहीं लगाया गया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सुरक्षा उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।