समस्तीपुर के खाटू श्याम बिहारी मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय 59वां श्री श्याम महोत्सव सोमवार को इत्र वर्षा, फूलों की होली और महाभंडारे के साथ संपन्न हो गया। इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समापन दिवस पर, भजन गायकों की टोली ने बाबा श्याम की भक्ति पर आधारित भजनों और गीतों की प्रस्तुति दी। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। महाभंडारे में दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर एक बजे से शुरू हुआ यह भंडारा देर शाम तक जारी रहा, जिसमें प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। कलाकारों ने सुबह से देर शाम तक भजन सुनाए भजन गायिका राजस्थान के अलवर की जस्सी सैनी, सूरजगढ़ के संजय सेन और कानपुर के श्रेष्ठ दीक्षित सहित अन्य कलाकारों ने सुबह से देर शाम तक भजन सुनाए। इस दौरान पुरुष और महिला श्रद्धालु झूमते और नाचते रहे। बीच-बीच में इत्र की वर्षा होती रही। फूलों की होली के दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर जमकर फूल बरसाए, जिससे पूरा हॉल फूलों से भर गया और बच्चे भी मस्ती करते दिखे। इस अवसर पर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सचिव सुनील अग्रवाल, मीडिया प्रभारी भोला अग्रवाल, बसंत संथालिया, श्याम भूत, दीपू मोदी, राजेश अग्रवाल, जय प्रकाश भूत, रूपेश सोनी, निकेत अग्रवाल, माधव संथालिया, राकेश अग्रवाल, दिनेश केडिया, नयन सर्राफ, रितेश अग्रवाल, राधे बोहरा, सुमीत खंडेलवाल सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे। सुरक्षा के भी रहे इंतजाम सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि श्याम महोत्सव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर के चारों ओर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी ताकि विधि व्यवस्था की कोई समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने पुष्टि की कि महोत्सव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समस्तीपुर के खाटू श्याम बिहारी मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय 59वां श्री श्याम महोत्सव सोमवार को इत्र वर्षा, फूलों की होली और महाभंडारे के साथ संपन्न हो गया। इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समापन दिवस पर, भजन गायकों की टोली ने बाबा श्याम की भक्ति पर आधारित भजनों और गीतों की प्रस्तुति दी। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। महाभंडारे में दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर एक बजे से शुरू हुआ यह भंडारा देर शाम तक जारी रहा, जिसमें प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। कलाकारों ने सुबह से देर शाम तक भजन सुनाए भजन गायिका राजस्थान के अलवर की जस्सी सैनी, सूरजगढ़ के संजय सेन और कानपुर के श्रेष्ठ दीक्षित सहित अन्य कलाकारों ने सुबह से देर शाम तक भजन सुनाए। इस दौरान पुरुष और महिला श्रद्धालु झूमते और नाचते रहे। बीच-बीच में इत्र की वर्षा होती रही। फूलों की होली के दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर जमकर फूल बरसाए, जिससे पूरा हॉल फूलों से भर गया और बच्चे भी मस्ती करते दिखे। इस अवसर पर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सचिव सुनील अग्रवाल, मीडिया प्रभारी भोला अग्रवाल, बसंत संथालिया, श्याम भूत, दीपू मोदी, राजेश अग्रवाल, जय प्रकाश भूत, रूपेश सोनी, निकेत अग्रवाल, माधव संथालिया, राकेश अग्रवाल, दिनेश केडिया, नयन सर्राफ, रितेश अग्रवाल, राधे बोहरा, सुमीत खंडेलवाल सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे। सुरक्षा के भी रहे इंतजाम सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि श्याम महोत्सव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर के चारों ओर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी ताकि विधि व्यवस्था की कोई समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने पुष्टि की कि महोत्सव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।


