सिरसा में अवैध हथियार सहित आरोपी काबू:तलाशी में पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद; आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

सिरसा में अवैध हथियार सहित आरोपी काबू:तलाशी में पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद; आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

सिरसा पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने रोड़ी थाना क्षेत्र के सुरतिया गांव से एक व्यक्ति को अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 बोर का पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि टीम चेकिंग के दौरान गांव सुरतिया से फतामलुका की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक सूचना मिली। गांव सुरतिया के पास जोहड़ के नजदीक पुलिस ने एक पैदल आते व्यक्ति को देखा। पुलिस की गाड़ी देखकर युवक ने अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया। तलाशी में अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस मिले पुलिस ने जसविंदर सिंह उर्फ लाडा निवासी गांव सुरतिया को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 12 बोर का अवैध पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी पर जसविंदर सिंह के खिलाफ डिंग थाना में आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच डिंग थाना पुलिस को सौंपी गई है। आरोपी को रिमांड पर लेगी पुलिस पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड अवधि के दौरान अवैध हथियारों के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *