प्रधान शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचे:नारायणपुर के पतियोरडीह स्कूल में हंगामा, पढ़ाई ठप; ग्रामीणों ने शिक्षक का बनाया वीडियो

प्रधान शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचे:नारायणपुर के पतियोरडीह स्कूल में हंगामा, पढ़ाई ठप; ग्रामीणों ने शिक्षक का बनाया वीडियो

जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पतियोरडीह के प्रधान शिक्षक सह सचिव संतोष मुर्मू पर शराब के नशे में स्कूल आने का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों ने सोमवार को इस मामले को लेकर विद्यालय में हंगामा किया और जिला प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अभिभावकों ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीण सुरेश रवानी, संजय मरांडी, गोविंद रवानी, अर्जुन रवानी, राजेंद्र किस्कू, सोना लाल किस्कू, बबिता देवी और रानी सिमोती ने बताया कि प्रधान शिक्षक संतोष मुर्मू का शराब के नशे में स्कूल आना कोई नई बात नहीं है, बल्कि यह एक नियमित समस्या बन चुकी है। उनका आरोप है कि शिक्षक अक्सर नशे की हालत में विद्यालय पहुंचते हैं, जिससे स्कूल का संचालन प्रभावित होता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि विरोध करने पर प्रधान शिक्षक अभिभावकों के साथ गाली-गलौज भी करते हैं। मध्यान भोजन योजना भी ठीक से संचालित नहीं ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय में पढ़ाई-लिखाई की स्थिति बेहद खराब है। मध्यान भोजन योजना भी ठीक से संचालित नहीं हो रही है, जिससे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में नामांकन अधिक होने के बावजूद छात्रों की नियमित उपस्थिति नहीं हो पाती है। सोमवार को विद्यालय में केवल 10 बच्चे ही उपस्थित पाए गए। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सोमवार को शराब पीकर आने के बाद प्रधान शिक्षक ने बच्चों के साथ भी दुर्व्यवहार किया। इस संबंध में सहायक शिक्षक सुनील मुर्मू ने जानकारी दी कि उन्हें सोमवार को प्रधान शिक्षक के शराब पीकर आने की शिकायत मिली थी। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई और प्रधान शिक्षक ग्रामीणों से बहस कर वहां से चले गए। सहायक शिक्षक के अनुसार, उस दिन प्रधान शिक्षक विद्यालय भी नहीं आए थे। प्रधान शिक्षक रोज शराब पीकर आते हैं: छात्र ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया है, जिसे प्रशासन को सौंपने की तैयारी की जा रही है। वहीं कक्षा चार के छात्र-छात्राओं मोनिका मरांडी और अंकित सिंह ने भी आरोप लगाया कि प्रधान शिक्षक रोज शराब पीकर आते हैं और ठीक से पढ़ाई नहीं कराते हैं। मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि यदि इस तरह की शिकायत प्राप्त हुई है, तो इसकी जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर विद्यालय की व्यवस्था सुधारने और बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोकने की मांग की है। जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पतियोरडीह के प्रधान शिक्षक सह सचिव संतोष मुर्मू पर शराब के नशे में स्कूल आने का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों ने सोमवार को इस मामले को लेकर विद्यालय में हंगामा किया और जिला प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अभिभावकों ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीण सुरेश रवानी, संजय मरांडी, गोविंद रवानी, अर्जुन रवानी, राजेंद्र किस्कू, सोना लाल किस्कू, बबिता देवी और रानी सिमोती ने बताया कि प्रधान शिक्षक संतोष मुर्मू का शराब के नशे में स्कूल आना कोई नई बात नहीं है, बल्कि यह एक नियमित समस्या बन चुकी है। उनका आरोप है कि शिक्षक अक्सर नशे की हालत में विद्यालय पहुंचते हैं, जिससे स्कूल का संचालन प्रभावित होता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि विरोध करने पर प्रधान शिक्षक अभिभावकों के साथ गाली-गलौज भी करते हैं। मध्यान भोजन योजना भी ठीक से संचालित नहीं ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय में पढ़ाई-लिखाई की स्थिति बेहद खराब है। मध्यान भोजन योजना भी ठीक से संचालित नहीं हो रही है, जिससे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में नामांकन अधिक होने के बावजूद छात्रों की नियमित उपस्थिति नहीं हो पाती है। सोमवार को विद्यालय में केवल 10 बच्चे ही उपस्थित पाए गए। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सोमवार को शराब पीकर आने के बाद प्रधान शिक्षक ने बच्चों के साथ भी दुर्व्यवहार किया। इस संबंध में सहायक शिक्षक सुनील मुर्मू ने जानकारी दी कि उन्हें सोमवार को प्रधान शिक्षक के शराब पीकर आने की शिकायत मिली थी। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई और प्रधान शिक्षक ग्रामीणों से बहस कर वहां से चले गए। सहायक शिक्षक के अनुसार, उस दिन प्रधान शिक्षक विद्यालय भी नहीं आए थे। प्रधान शिक्षक रोज शराब पीकर आते हैं: छात्र ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया है, जिसे प्रशासन को सौंपने की तैयारी की जा रही है। वहीं कक्षा चार के छात्र-छात्राओं मोनिका मरांडी और अंकित सिंह ने भी आरोप लगाया कि प्रधान शिक्षक रोज शराब पीकर आते हैं और ठीक से पढ़ाई नहीं कराते हैं। मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि यदि इस तरह की शिकायत प्राप्त हुई है, तो इसकी जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर विद्यालय की व्यवस्था सुधारने और बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोकने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *