UP में ‘School Chalo Abhiyan’ शुरू, CM Yogi का संकल्प- कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा

UP में ‘School Chalo Abhiyan’ शुरू, CM Yogi का संकल्प- कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को खूब पढ़ने और खेलने के लिए प्रेरित करते हुए सोमवार को कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को संबोधित एक पत्र ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा, ‘‘मेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा है। आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘नए सत्र में आप अपनी रुचि के विषय, खेल एवं विद्यालय की गतिविधियों में पूरे मनोयोग से हिस्सा लें तथा अपने सपनों में रंग भरें।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सरकार सुनिश्चित कर रही है कि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। एक अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक ‘स्कूल चलो अभियान’ हमारे इसी संकल्प का प्रतिफल है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘विकसित उत्तर प्रदेश का लक्ष्य तभी पूर्ण होगा, जब हर बच्चा पढ़ेगा, हर बच्चा बढ़ेगा।’’
पत्र में उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘‘कुछ दिन पूर्व मुझे अपने विद्यालय (उत्तराखंड) जाने का सौभाग्य मिला, जहां से मुझे जीवन की मूल शिक्षा एवं संस्कार मिले और आगे का मार्ग प्रशस्त हुआ।’’
उन्होंने कहा, ‘‘विद्यालय मात्र पढ़ाई का स्थान नहीं, अपितु व्यक्तित्व निर्माण की प्रथम पाठशाला है।’’

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘प्रभु श्रीराम के मर्यादा पुरुषोत्तम और भगवान श्रीकृष्ण के कर्मयोगी स्वरूप की पहली सीढ़ी उनका गुरुकुल ही था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आप सबके लिए भी शिक्षा इसी कर्तव्य पथ का अभिन्न अंग है। स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर आप सभी परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ असंभव लक्ष्य भी प्राप्त कर सकते हैं।’’
मुख्यमंत्री ने बच्चों को तकनीक के सही उपयोग के लिए प्रेरित करते हुए कहा, ‘‘आज का युग तकनीक का है, इसलिए उसका सही उपयोग करना सीखें। ‘स्क्रीन टाइम’ के स्थान पर ‘एक्टिविटी टाइम’ पर ध्यान केंद्रित करें और खूब खेलें-खूब पढ़ें।’’

उन्होंने अभिभावकों से भी आह्वान करते हुए कहा, ‘‘अपने बच्चों को उत्तम शिक्षा दिलाने के साथ-साथ अपने आस-पड़ोस के उन बच्चों को भी विद्यालय तक पहुंचाने का संकल्प लें, जो शिक्षा से वंचित हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं होने के कारण जो बच्चे विद्यालय में प्रवेश नहीं कर पाते और सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं, उनके परिवारों को जागरूक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *