मधुबनी जिले में रविवार तक 45,373 एलपीजी गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। जिले की सभी 103 एलपीजी गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की जा रही है। 1 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक कुल 3,93,836 गैस सिलेंडरों की बुकिंग की गई है। इस अवधि में 3,50,730 उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की डिलीवरी की जा चुकी है। जिला प्रशासन द्वारा गैस उपभोक्ताओं को सुगमतापूर्वक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, उपभोक्ताओं की समस्याओं का भी त्वरित गति से निराकरण किया जा रहा है। 28 मार्च को जिले में कुल 10,144 गैस सिलेंडरों की बिक्री हुई जिला जनसंपर्क अधिकारी (डीपीआरओ) परिमल कुमार ने रविवार शाम बताया कि 28 मार्च 2026 को जिले में कुल 10,144 गैस सिलेंडरों की बिक्री हुई। इसी दिन कंपनियों से कुल 11,055 गैस सिलेंडरों की प्राप्ति हुई। एलपीजी गैस से संबंधित सुझावों और समस्याओं के लिए गूगल लिंक, फेसबुक पेज और जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06276-222576 पर प्राप्त शिकायतों का तुरंत समाधान किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ लगाने से बचने और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है। उन्हें अपनी बारी की प्रतीक्षा करते हुए होम डिलीवरी के माध्यम से गैस प्राप्त करने को कहा गया है। कार्रवाई के लिए गठित टीम लगातार निगरानी कर रही कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों पर कार्रवाई के लिए गठित टीम लगातार निगरानी कर रही है। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपनी आवश्यकतानुसार डिमांड दर्ज करने के लिए जिला द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है, ताकि प्राथमिकता के आधार पर उन्हें व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा सकें। जिला प्रशासन गूगल लिंक और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर आदि से प्राप्त शिकायतों का नियमित रूप से निपटारा कर रहा है और की गई कार्रवाई को अपने फेसबुक पेज पर भी अपलोड कर रहा है। मधुबनी जिले में रविवार तक 45,373 एलपीजी गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। जिले की सभी 103 एलपीजी गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की जा रही है। 1 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक कुल 3,93,836 गैस सिलेंडरों की बुकिंग की गई है। इस अवधि में 3,50,730 उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की डिलीवरी की जा चुकी है। जिला प्रशासन द्वारा गैस उपभोक्ताओं को सुगमतापूर्वक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, उपभोक्ताओं की समस्याओं का भी त्वरित गति से निराकरण किया जा रहा है। 28 मार्च को जिले में कुल 10,144 गैस सिलेंडरों की बिक्री हुई जिला जनसंपर्क अधिकारी (डीपीआरओ) परिमल कुमार ने रविवार शाम बताया कि 28 मार्च 2026 को जिले में कुल 10,144 गैस सिलेंडरों की बिक्री हुई। इसी दिन कंपनियों से कुल 11,055 गैस सिलेंडरों की प्राप्ति हुई। एलपीजी गैस से संबंधित सुझावों और समस्याओं के लिए गूगल लिंक, फेसबुक पेज और जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06276-222576 पर प्राप्त शिकायतों का तुरंत समाधान किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ लगाने से बचने और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है। उन्हें अपनी बारी की प्रतीक्षा करते हुए होम डिलीवरी के माध्यम से गैस प्राप्त करने को कहा गया है। कार्रवाई के लिए गठित टीम लगातार निगरानी कर रही कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों पर कार्रवाई के लिए गठित टीम लगातार निगरानी कर रही है। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपनी आवश्यकतानुसार डिमांड दर्ज करने के लिए जिला द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है, ताकि प्राथमिकता के आधार पर उन्हें व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा सकें। जिला प्रशासन गूगल लिंक और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर आदि से प्राप्त शिकायतों का नियमित रूप से निपटारा कर रहा है और की गई कार्रवाई को अपने फेसबुक पेज पर भी अपलोड कर रहा है।


