विकास हत्याकांड में तीसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार:गोपालगंज में लव अफेयर में हुआ था युवक का मर्डर

विकास हत्याकांड में तीसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार:गोपालगंज में लव अफेयर में हुआ था युवक का मर्डर

गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र में विकास हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। पुलिस ने हिरापाकड़ गांव निवासी कन्हैया यादव के बेटे राहुल को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि युवक विकास की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी और उसके शव को मलाही गंडक नदी में फेंक दिया गया था। पुलिस अब मुख्य अभियुक्त राजकुमार सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी दरअसल, बीते 14 मार्च की रात दो युवक रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान मेहंदिया घटनास्थल के आसपास कई जगह खून के निशान मिले, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया। पुलिस को 15 मार्च 2026 को सूचना मिली थी कि मेहंदिया नहर पुल के नीचे खून के धब्बे पाए गए हैं और आशंका थी कि दो लोगों की हत्या कर शव को कहीं छिपा दिया गया है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रांजल और जादोपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने वैज्ञानिक तरीके से सबूत एकत्र किए। जादोपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई परिजनों के आवेदन के आधार पर जादोपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। लगातार गहन अनुसंधान और खोजबीन के क्रम में 17 मार्च को पुलिस ने मलाही गंडक नदी से विकास कुमार का शव बरामद किया। मृतक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही मुख्य अभियुक्त राजकुमार की बहन और पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब तीसरे आरोपी राहुल की गिरफ्तारी के साथ, मामले में कुल तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया शव की पहचान परिजनों द्वारा की गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक विकास कुमार का एक महिला से अवैध संबंध था, जिससे महिला के परिजन काफी नाराज थे। सदर एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से युवक को बीते 14 मार्च की रात करीब 9:30 बजे बुलाया और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ट्रैक्टर में लादकर गंडक नदी में फेंक दिया गया ताकि साक्ष्य मिटाया जा सके। मानवीय साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी हालांकि पुलिस की सक्रियता से शव को बरामद कर लिया गया और मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने जांच के दौरान अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया है और कांड का सफल उद्भेदन कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मुख्य आरोपी राजकुमार की पत्नी और बहन का प्रेम प्रसंग उसके मामा के नाती के साथ चल रहा था जो रिश्ते में बुआ और चाची लगती थी। इसकी जानकारी जब राजकुमार को हुई तो उसने अपने दोस्त हिरापाकड़ गांव निवासी ग्रीन यादव की मदद से उसकी हत्या कर दी और ग्रीन के भाई को बुलाकर शव को ठिकाने लगाकर फरार हो गया। गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र में विकास हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। पुलिस ने हिरापाकड़ गांव निवासी कन्हैया यादव के बेटे राहुल को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि युवक विकास की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी और उसके शव को मलाही गंडक नदी में फेंक दिया गया था। पुलिस अब मुख्य अभियुक्त राजकुमार सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी दरअसल, बीते 14 मार्च की रात दो युवक रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान मेहंदिया घटनास्थल के आसपास कई जगह खून के निशान मिले, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया। पुलिस को 15 मार्च 2026 को सूचना मिली थी कि मेहंदिया नहर पुल के नीचे खून के धब्बे पाए गए हैं और आशंका थी कि दो लोगों की हत्या कर शव को कहीं छिपा दिया गया है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रांजल और जादोपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने वैज्ञानिक तरीके से सबूत एकत्र किए। जादोपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई परिजनों के आवेदन के आधार पर जादोपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। लगातार गहन अनुसंधान और खोजबीन के क्रम में 17 मार्च को पुलिस ने मलाही गंडक नदी से विकास कुमार का शव बरामद किया। मृतक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही मुख्य अभियुक्त राजकुमार की बहन और पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब तीसरे आरोपी राहुल की गिरफ्तारी के साथ, मामले में कुल तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया शव की पहचान परिजनों द्वारा की गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक विकास कुमार का एक महिला से अवैध संबंध था, जिससे महिला के परिजन काफी नाराज थे। सदर एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से युवक को बीते 14 मार्च की रात करीब 9:30 बजे बुलाया और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ट्रैक्टर में लादकर गंडक नदी में फेंक दिया गया ताकि साक्ष्य मिटाया जा सके। मानवीय साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी हालांकि पुलिस की सक्रियता से शव को बरामद कर लिया गया और मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने जांच के दौरान अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया है और कांड का सफल उद्भेदन कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मुख्य आरोपी राजकुमार की पत्नी और बहन का प्रेम प्रसंग उसके मामा के नाती के साथ चल रहा था जो रिश्ते में बुआ और चाची लगती थी। इसकी जानकारी जब राजकुमार को हुई तो उसने अपने दोस्त हिरापाकड़ गांव निवासी ग्रीन यादव की मदद से उसकी हत्या कर दी और ग्रीन के भाई को बुलाकर शव को ठिकाने लगाकर फरार हो गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *